{"_id":"626feb40f1c2f027f3322fd4","slug":"international-summer-festival-will-start-at-the-ridge-from-june-4-cultural-evening-for-four-days-bollywood-actors-will-also-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: रिज पर 4 जून से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल, चार दिन सांस्कृतिक संध्या, बॉलीवुड कलाकार भी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: रिज पर 4 जून से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल, चार दिन सांस्कृतिक संध्या, बॉलीवुड कलाकार भी आएंगे
Mon, 02 May 2022 08:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 May 2022 08:01 PM IST
सार
कोरोना के खतरे को देखते हुए 2020 और 2021 में समर फेस्टिवल का आयोजन नहीं हुआ था। प्रशासन ने इस साल बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करने का फैसला लिया है। कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों के सांस्कृतिक दल प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव (समर फेस्टिवल) 4 जून से 7 जून तक रिज मैदान पर होगा। डीसी आदित्य नेगी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हर रोज सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। इसमें पहाड़ी गायकों के अलावा बॉलीवुड के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
कोरोना के खतरे को देखते हुए 2020 और 2021 में समर फेस्टिवल का आयोजन नहीं हुआ था। प्रशासन ने इस साल बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करने का फैसला लिया है। कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों के सांस्कृतिक दल प्रस्तुतियां देंगे। डीसी आदित्य नेगी ने समर फेस्टिवल को भव्य एवं प्रभावी रूप प्रदान करने के लिए सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सेजीज संस्था की ओर से फ्लावर शो और पौध प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ग्रीष्मोत्सव के दौरान रिज पर विभिन्न लोक व्यंजनों के स्टाल भी लगेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्दी बेबी, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि कोई भी कलाकार अभी फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन