फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Shivratri Mela of himachal will be dedicated to Pulwama terror attack martyrs

पुलवामा के शहीदों को समर्पित होगा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला

Tue, 26 Feb 2019 10:19 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: ashok chauhan Updated Tue, 26 Feb 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
International Shivratri Mela of himachal will be dedicated to Pulwama terror attack martyrs

हिमाचल में देव आस्था का पर्व अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी इस बार पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों और उनके परिवारों को समर्पित होगा। इतिहास में पहली बार इस धार्मिक पर्व में 6 सांस्कृतिक संध्याओं के बजाय 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी।

विज्ञापन


 दो संध्याओं पर व्यय होने वाली 15 से बीस लाख की राशि पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को दी जाएगी। यही नहीं, सांस्कृतिक संध्या के मंच समेत मेले में लोग स्वेच्छा से भी धन एकत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन


शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 5 से 11 मार्च तक किया जा रहा है। यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2019 के आयोजन के संबंध में आम सभा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्रदान करने की अधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी है, इसके लिए समिति के सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मुख्य अतिथि के अलावा अन्य को एक जैसी पगड़ियां प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed