फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   international shivratri festival 2020 Mandi and Madho Rai jaleb

पड्डल से वापस मंदिर तक शाही अंदाज में पहुंचेगी राजदेवता माधोराय की पालकी

Fri, 07 Feb 2020 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Feb 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
international shivratri festival 2020 Mandi and Madho Rai jaleb
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में प्राचीन जलेब की परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। राजदेवता माधोराय की पालकी प्राचीन परंपराओं के अनुसार जलेब की रौनक के साथ पड्डल से वापस मंदिर तक भी पहुंचाई जाएगी। वापसी में राजदेवता माधोराय की पालकी संग कुछ देवी-देवताओं के साथ मंत्री भी पैदल लौटेंगे। इस तरह जलेब की शुरुआत की भांति वापसी भी शाही होगी। 

विज्ञापन


बदलते दौर के साथ यह प्राचीन परंपरा पीछे छूट गई थी। इसका फिर से निर्वाह किया जा रहा है। यह जानकारी मंडी में डीआरडीए भवन में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2020 की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिवरात्रि का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


इसमें 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया है। शिवरात्रि महोत्सव देव समागम है। इस महोत्सव से प्राचीन परंपराएं जुड़ी हैं। इन्हें जीवंत रखने का बीड़ा हम सभी पर है। उन्होंने इस परंपरा को शिवरात्रि महोत्सव की मार्गदर्शिका में भी शामिल करने के लिए कहा, जिससे भविष्य में इस परंपरा का निर्वहन हो सके। इसके दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed