फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   international renuka fair inauguration by cm jairam thakur in sirmour himachal pradesh

मां रेणुका बेटे परशुराम का मिलन देखने उमड़े हजारों लोग, ढोल-नगाड़ों से गूंजी घाटी

Mon, 19 Nov 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Mon, 19 Nov 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
international renuka fair inauguration by cm jairam thakur in sirmour himachal pradesh

मां और बेटे के पावन मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोभायात्रा में देव पालकियों को कंधा देकर किया। मां-बेटे के इस भव्य मिलन के साक्षी हजारों लोग बने। भव्य शोभायात्रा में समूची रेणुका घाटी माता रेणुका और भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठी।

विज्ञापन


भक्त ढोल-नगाड़ों की धुनों पर मां रेणुका और भगवान परशुराम के उद्घोष करते नजर आए। इससे पूर्व भगवान परशुराम की पालकी का राजपरिवार के सदस्यों ने गिरि नदी के तट पर अभिनंदन किया। मेला 18 से 23 नवंबर तक चलेगा। रविवार को गिरि नदी के तट से श्री रेणुका जी के लिए रथ यात्रा आरंभ हुई।
विज्ञापन


इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हुए। देव पालकियों को उठाकर वह ददाहू बाजार तक पहुंचे। उन्होंने बाजार में भी देवताओं संग पदयात्रा की। देर शाम पालकियां श्री रेणुका जी स्थित त्रिवेणी संगम पर पहुंचीं, जहां मां रेणुका का उनके पुत्र भगवान परशु राम के साथ भव्य मिलन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज परिवार ने निभाई परंपरा

international renuka fair inauguration by cm jairam thakur in sirmour himachal pradesh

शोभा यात्रा स्थानीय खेल मैदान से शुरू होकर ददाहू बाजार, गिरिपुल, बडौन, देवशिला व मेला मैदान से होते हुए शाम ढलने से पूर्व रेणुका जी तीर्थ के त्रिवेणी संगम पर पहुंची। इस दौरान प्राकृतिक लोक वाद्य यंत्रों, शंख, घंटियाल, ढोल-नगाड़ों, बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया।

भगवान परशुराम के जयघोष से ददाहू गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम के प्राचीन जामू मंदिर, कटाह मंदिर, माशू देवता मंदिर व मंडलाह के मंदिरों से लाई गईं देव पालकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभा यात्रा में होमगार्ड बैंड, पुलिस बैंड, बारात बैंड और ददाहू स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने देर शाम श्री रेणुका जी के रेणु मंच में पांच दिन चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज भी किया। 

रेणुका मेले के मद्देनजर कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को निकलने वाली शोभायात्रा सिरमौर राजवंश के लिए विशेष महत्व रखती है। राज परिवार इस परंपरा को वर्षों से निभा रहा है। राज परिवार भगवान परशुराम की अगवानी करके उनको पंडाल तक लाता है।

सिरमौर राजवंश के मुख्य सदस्य कंवर अजय बहादुर सिंह अपने परिवार के अनय सदस्यों के साथ गिरि नदी के पव्वन संगम तट पर पहुंचे। उन्होंने चांदी जड़ित भगवान परशुराम की पालकी की पूजा अर्चना कर स्वागत किया। राज परिवार ने पारंपरिक वेशभूषा में भगवान परशुराम का स्वागत किया।

जयराम ने उद्योगपतियों को पर्यटन क्षेत्र में निवेश का न्योता दिया

international renuka fair inauguration by cm jairam thakur in sirmour himachal pradesh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्योगपतियों को पर्यटन के क्षेत्र में निवेश का न्योता दिया है। उन्होंने यह न्योता रविवार को उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर में आयोजित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में उद्योगपतियों को दिया है। सीएम जयराम ठाकुर मुजफरनगर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए। वह रेणुका मेले में शामिल होने से पहले मुजफरनगर गए। उसके बाद रेणुका लौट आए। 

इस बैठक में उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक निवेश से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को उद्योग मित्र वातावरण और विभिन्न प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटकों के लिए अनुकूल माहौल है। यहां पर सरकार की ओर से कई तरह की रियायतें दी जा रही हैं। हिमाचल में सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक पर्यटक आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed