फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Kullu Dussehra 2022 god and goddess departure dhalpur maidan kullu

Kullu Dussehra 2022: पूरे लाव-लश्कर के साथ देवताओं के महाकुंभ के लिए निकले देवता

Sun, 02 Oct 2022 10:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Oct 2022 10:13 PM IST
सार

जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोतराम ठाकुर ने कहा कि जिले के दूरदराज के इलाकों के देवता अपने देवालय के कुल्लू की ओर निकल गए हैं। चार अक्तूबर शाम को तमाम देवी-देवता ढालपुर पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
International Kullu Dussehra 2022 god and goddess departure dhalpur maidan kullu
लाव लश्कर के साथ रवाना हुए देवी-देवता। - फोटो : संवाद

विस्तार

देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का नगाड़ा बजने वाला है। उत्सव में भाग लेने के लिए जिला कुल्लू के सैकड़ों देवी-देवता पूरे लाव लश्कर के साथ रवाना हो गए हैं। रविवार को जिले के विभिन्न इलाकों के देवी-देवताओं ने अपने देवालय से दशहरा पर्व के लिए कूच किया। मंदिरों से रवाना हुए देवता चार अक्तूबर की शाम को ढालपुर स्थित अपने अस्थायी शिविरों में पहुंचेंगे।

विज्ञापन


जिले के बाह्य सराज आनी, निरमंड के साथ सैंज, गड़सा, बजौरा, मणिकर्ण व मनाली आदि देवी-देवताओं की रथयात्रा शुरू हो गई है। बाह्य सराज आनी, निरमंड के देवताओं का पहला पड़ाव शुरू हो गया है और 150 से 200 किलोमीटर का पैदल सफर कर ही अपने अस्थायी शिविर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


देवता खुडीजल, ब्यास ऋषि, कोट भझारी, टकरासी नाग, चोतरू नाग, शरशाई नाग, देवता चंभू रंदल तथा देवता चंभू कशोली बंजार क्षेत्र पहुंच गए हैं। सोने-चांदी के मुख मोहरों से सजे देवी-देवताओं के देवरथों का लोग भव्य स्वागत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोतराम ठाकुर ने कहा कि जिले के दूरदराज के इलाकों के देवता अपने देवालय के कुल्लू की ओर निकल गए हैं। चार अक्तूबर शाम को तमाम देवी-देवता ढालपुर पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आने पर भी देव परंपरा को पहले की तरह ही निभाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed