Himachal News: पैृतक गांव दभोटा में अकादमी खोलेंगे कबड्डी स्टार अजय ठाकुर
पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी डीएसपी अजय ठाकुर का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन में दर्ज हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर अपने पैृतक गांव सोलन के दभोटा में जल्द कबड्डी की अकादमी खोलेंगे। कबड्डी में युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए अजय ने अकादमी खोलने का फैसला लिया है। अजय ने कहा कि हिमाचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को मंच की जरूरत है। अपनी अकादमी खोलकर वह युवाओं को यह मंच प्रदान करेंगे। पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी डीएसपी अजय ठाकुर का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन में दर्ज हो गया है।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन के हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष सुमित सिंगला की ओर से अजय ठाकुर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा कि अजय ठाकुर की ओर से खोली जा रही अकादमी को हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक कबड्डी में अजय ठाकुर का पूरा बोलबाला है। इनका विश्व में नाम है। यह समय-समय पर सामाजिक गतिविधियां करवाने में भी आगे रहते हैं।
इस दौरान अजय ठाकुर ने कहा कि उन्हें विश्व के खेल प्रेमियों से बहुत ज्यादा प्यार प्रेम मिला है। कुश्ती खिलाड़ी रहे उनके पिता से इस उन्हें इस खेल में जाने की प्रेरणा मिली थी। उनका सपना था कि उनका बेटा देश में खेल के क्षेत्र में नाम कमाएं और वह सपना मैंने पूरा कर दिखाया है। हिमाचल सरकार का सबसे बड़ा परशुराम गौरव अवार्ड प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। प्रदेश सरकार ने उन्हें इसके बाद पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर नियुक्ति दी थी। वह करीब दस बार विश्व कप, एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
क्रिकेट की तरह हिमाचल में भी होगी कबड्डी लीग
हिमाचल कबड्डी लीग में अब क्रिकेट खिलाडियों की तरह कबड्डी के खिलाडियों की भी बोली लगेगी। इसके लिए हिमाचल कबड्डी संघ प्रदेश के 12 जिलों में खिलाडियों का चयन कर रहा है। मौजूदा समय चंबा जिला में खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। इससे पहले संघ मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर में भी यह ट्रायल करवा चुका है। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संघ हिमाचल कबड्डी लीग की तिथि को निर्धारित करेगा। रविवार को पुलिस मैदान बारगाह में ट्रायल हुए।
इससे पहले शनिवार को लड़कियों का ट्रायल हुआ। इसमें 16 लड़कियों ने ट्रायल में भाग लिया। जबकि लड़कों में ट्रायल देने वालों की संख्या 35 रही। इनकी लीग के दौरान बोली लगाई जाएगी। हिमाचल कबड्डी लीग के हेड मनप्रीत सिंह ने बताया कि हिमाचल में कबड्डी खेल से काफी खिलाड़ी जुड़े हुए हैं। संघ के उपप्रधान और जिला कबड्डी कोच मोहम्मद रफी ने बताया कि लड़कों और लड़कियों का ट्रायल हो चुका है। अब खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।