{"_id":"656b5e1560691c0a1d03eca7","slug":"international-boxing-competition-boxers-from-india-and-abroad-clash-in-lr-college-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: एलआर कॉलेज में भिड़े देश-विदेश के मुक्केबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: एलआर कॉलेज में भिड़े देश-विदेश के मुक्केबाज
Sat, 02 Dec 2023 10:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:14 PM IST
सार
शुभारंभ हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति शशि कुमार धीमान ने किया। इसमें साउथ अफ्रीका, फ्रांस, तंजानिया और तुर्कीये के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सोलन में लोकेश भारती मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति शशि कुमार धीमान ने किया। इसमें साउथ अफ्रीका, फ्रांस, तंजानिया और तुर्कीये के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शनिवार देर शाम को एलआर के प्रांगण में मुक्केबाजों ने अपना दमखम दिखाया। चैंपियनशिप में 12 मुकाबलों में 24 मुक्केबाज एक दूसरे से भिड़े।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शाम सात बजे तक चार मुकाबले खेले गए। अरुण वर्मा और कमल जांगरा के बीच हुई मुकाबले में अरुण वर्मा विजेता रहे। सुमित खुशीराम और धर्मेंद्र के मुकाबले में धर्मेंद्र, दीपक कुमार और कमल दीप की फाइट में कमल दीप और निखिल वशिष्ट और राम सिंह की फाइट में राम सिंह विजेता रहे। देश के बेहतरीन मुक्केबाज भी चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन
इनमें हिमाचल के आशीष अंदोर, हरियाणा से शिवा ठकरण, महेश, कुलबीर ढाका, धर्मेंद्र, शिवम, अरुण वर्मा, राजस्थान से कमल कांत, कमलदीप मीना, पंजाब से करणवीर सिंह, रियासत अली, दिल्ली से राम सिंह, दीपक सिंह शामिल हैं। मुख्य मुकाबले हरियाणा के महेश व फ्रांस के थॉमस, तुर्की के बारिश एरदोगन व तंजानिया के जुमा मिसुमाली, हिमाचल के आशीष भंदोर और हरियाणा के नवीन वर्मा के बीच हुए।
विज्ञापन