फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inter state drug smuggling gang busted, two including the kingpin arrested; network was being run from here

Shimla: अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह का भंडाफोड, सरगना समेत दो गिरफ्तार, यहां से चल रहा था नेटवर्क

Thu, 12 Feb 2026 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Feb 2026 08:09 PM IST
सार

शिमला में सक्रिय अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का सरगना पंजाब के जीरकपुर में बैठकर चिट्टा सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था।

विज्ञापन
Inter state drug smuggling gang busted, two including the kingpin arrested; network was being run from here
चिट्टा(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस ने जिला शिमला में सक्रिय अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का सरगना पंजाब के जीरकपुर में बैठकर चिट्टा सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था। जांच में पता चला है कि सरगना पैडलरों से व्हाट्सएप के जरिये संपर्क करता था। पुलिस ने थाना ठियोग, बालूगंज, रामपुर और कुमारसैन में दर्ज पांच मुकदमों की समानांतर जांच में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और गहन जांच के बाद जीरकपुर से विजय उर्फ डेविड और उसके साथी नितेश उर्फ माइक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तक 15 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शिमला पुलिस की टीमों ने 24 घंटे से अधिक समय तक चले ऑपरेशन के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पत्रकारवार्ता में एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह का सरगना विजय उर्फ बिहारी उर्फ डेविड एक कुख्यात नशा तस्कर है। वह शिमला और अन्य जिलों में कई वर्षों से चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह शिमला शहर, ठियोग, रामपुर और रोहड़ू के क्षेत्रों में 70 से अधिक तस्करों को चिट्टे की आपूर्ति कर रहा था। आने वाले दिनों में इन लोगों पर भी शिकंजा कसेगा। इससे पहले विजय बिहारी को वर्ष 2023 में भी शिमला जिले के थाना ठियोग में 180 ग्राम चिट्टा के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। विजय उर्फ डेविड के खिलाफ हरियाणा के अंबाला में भी नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। इसके खिलाफ 4 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अंबाला कैंट थाने में ही आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में ही एक और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सरगना से गहन पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मामलों में 335 ग्राम चिट्टा बरामद
पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में चिट्टा तस्करी के कई मामले दर्ज किए थे। इसमें 335 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। थाना बालूगंज के तहत पुलिस ने आईएसबीटी में 8 फरवरी को शिमला-रोहड़ू रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस में बैठे राहुल निवासी जुब्बल और विशाल वर्मा निवासी नंगल देवी, ठियोग के कब्जे से 30.700 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। 2 फरवरी को पुलिस चौकी जतोग की टीम ने टुटू से मोहित वर्मा निवासी मज्याट और अमित सोनी निवासी कंडाघाट जिला सोलन, राकेश गर्ग निवासी मामलीग तहसील कंडाघाट और कुमारी सिमरन चड्ढा निवासी न्यू टुटू पावर हाउस के कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। तीसरे मामले में पुलिस ने 9 फरवरी को 12 ग्राम चिट्टे के साथ पृथ्वीराज निवासी ग्राम देनवारी, डाकघर खबल, तहसील चिड़गांव, मनोज शर्मा निवासी ग्राम मझली, डाकघर देवठी, तहसील रामपुर, जिला शिमला को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

पृथ्वी राज के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। चौथा मामला 7 फरवरी को रामपुर थाने में दर्ज किया है। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों युगल किशोर निवासी ग्राम एरली, डाकघर थैली चक्की, तहसील ननखड़ी और नरेश निवासी निवासी ग्राम एवं डाकघर शनान जिला शिमला को 9.26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पांचवां मामला कुमारसैन पुलिस स्टेशन में सामने आया था। यहां पर पुलिस ने कुलदीप निवासी रामपुर, सोनू निवासी गांव डोबी, तहसील रामपुर और दीपक निवासी गांव डाली, डाकघर थानाधार, तहसील कुमारसैन से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने जब सभी मामले की जांच की तो आरोपियों का व्हाट्सएप कॉल से डेविड एंथोनी से संपर्क मिला। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना की धर पकड़ के लिए जाल बिछाया था। इस अंतरराज्यीय नेटवर्क में 15 आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब के जीरकपुर से गिरोह के सरगना विजय उर्फ डेविड को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जिले में लंबे समय से चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस मामले की जांच करके बड़े सप्लायरों को पकड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। -गौरव सिंह, एसएसपी शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed