{"_id":"632ac348b4e7fb66581c83bb","slug":"inter-district-cricket-tournament-will-be-played-in-four-grounds-from-october-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket Tournament: हिमाचल के चार मैदानों में दो अक्तूबर से खेला जाएगा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket Tournament: हिमाचल के चार मैदानों में दो अक्तूबर से खेला जाएगा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट
Wed, 21 Sep 2022 01:25 PM IST
Krishan Singh
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:25 PM IST
सार
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऊना मैदान में 22 अक्तूबर को खेला जाएगा। तीन दिवसीय मैचों के लिए हिमाचली प्रदेश के 12 जिले की टीमों को चार पूल में बांट गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता दो अक्तूबर से करवाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऊना मैदान में 22 अक्तूबर को खेला जाएगा। तीन दिवसीय मैचों के लिए हिमाचली प्रदेश के 12 जिले की टीमों को चार पूल में बांट गया है। पूल-ए में कांगड़ा, बिलासपुर और चंबा, पूल-बी में सोलन, लाहौल-स्पीति और हमीरपुर, पूल-सी में कुल्लू, शिमला और सिरमौर, पूल-डी में मंडी, ऊना और किन्नौर का रखा गया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के मुकाबले ऊना, संतोषगढ़, पेखूबेला और गुम्मा खेल मैदान में होंगे। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 14 अक्तूबर से शुरू होंगे। 18 अक्तूबर से सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। दो अक्तूबर से अंतर जिला अडंर-16 टूर्नामेंट करवाया जाएगा। मुकाबले ऊना, संतोषगढ़, पेखूबेला और गुम्मा मैदान मे होंगे। प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है। इसी प्रतियोगिता से राज्य टीम का चयन होगा। -आरपी सिंह, उपाध्यक्ष, एचपीसीए
विज्ञापन
तिथि टीमें स्थान
2 से 4 अक्तूबर कांगड़ा-चंबा ऊना
2 से 4 अक्तूबर सोलन- हमीरपुर संतोषगढ़
2 से 4 अक्तूबर कुल्लू- सिरमौर पेखूबेला
2 से 4 अक्तूबर मंडी- किन्नौर गुम्मा
6 से 8 अक्तूबर बिलासपुर- चंबा ऊना
6 से 8 अक्तूबर लाहौल स्पीति-हमीरपुर संतोषगढ़
6 से 8 अक्तूबर शिमला- सिरमौर पेखूबेला
6 से 8 अक्तूबर ऊना- किन्नौर गुम्मा
10 से 12 अक्तूबर कांगड़ा- सिरमौर ऊना
10 से 12 अक्तूबर सोलन- लाहौल स्पीति संतोषगढ़
10 से 12 अक्तूबर कुल्लू- शिमला पेखूबेला
10 से 12 अक्तूबर मंडी- ऊना गुम्मा