इंटर कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप: 25 मेडल जीत संजौली कॉलेज चैंपियन, मंडी रहा ओवरऑल विजेता
शिमला की ओर से इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित इंटर कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप में महिला वर्ग में संजौली कॉलेज ओवरऑल चैंपियन रहा। संजौली की लड़कियों ने 25 मेडल जीतकर अपने आप को श्रेष्ठ साबित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजी सेंटर शिमला की ओर से इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित इंटर कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप में महिला वर्ग में संजौली कॉलेज ओवरऑल चैंपियन रहा। संजौली की लड़कियों ने 25 मेडल जीतकर अपने आप को श्रेष्ठ साबित किया। वहीं, पुरुष वर्ग में 24 मेडल जीत कर डिग्री कॉलेज मंडी को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। महिला वर्ग में मंडी कॉलेज 23 मेडल जीत कर दूसरे और पुरुष में मेजबान पीजी सेंटर 11 मेडल जीत कर दूसरे स्थान पर रहा। वीरवार दोपहर समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता-उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 160 शूटरों ने दम दिखाया। मौके पर विवि अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम, खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय एचपीयू के निदेशक डाॅ. हरि सिंह, सहायक निदेशक डाॅ. शमशेर सिंह, शूटिंग कोच रविंद्र प्रकाश मौजूद रहे।
इन शूटर ने जीते गोल्ड, सिलवर और कांस्य पदक
इंटर कॉलेज शूटिंग स्पर्धा में महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल में मंडी कॉलेज की प्रभजोत कौर, धृति शर्मा और ईशिता ठाकुर ने गोडल, संजौली कॉलेज की गुंजन ठाकुर, प्रथा शांडिल और सोनालिका ने सिल्वर, द्रंग कॉलेज की अनिषा ठाकुर, ईशा देवी और अंजलि ने कांस्य पदक जीता। टीम इवेंट के एयर पिस्टल मुकाबले में मंडी कॉलेज की कशिश शर्मा, किरण रावत और अर्पिता शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता। बैजनाथ कॉलेज की प्रीति ठाकुर, साक्षी, रुकांक्षी ने सिल्वर, संजौली की अपर्णा चंदेल, हिमानी ठाकुर और काजल ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में मंडी के अरमान वर्मा, सार्थक लखनपाल, मेहुल लखनपाल ने गोल्ड, बैजनाथ के सुलभ ठाकुर, आशीष और निखिल राणा ने सिल्वर, एचपीयू पीजी सेंटर के विशाल, रोनित और अमित वर्मा कांस्य पदक जीता। 10 मीटर एयर राइफल में धर्मशाला कॉलेज के दिवेश, विकांत और अजय कुमार की टीम ने गोल्ड, जीसी मंडी के आदित्य सिंह राणा, मोनू, सिंद्धांत शर्मा ने सिल्वर, राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान के चिराग देहल, रितिश ठाकुर और धनंजय कांस्य जीता।
शूटिंग के व्यक्तिगत स्कोर में 10 मीटर एयर राइफल मेन की स्पर्धा में रक्षित बधवाल एचपीयू आरसी खनियारा ने 296 अंक के साथ गोल्ड, अभि ठाकुर एचपीयू पीजी सेंटर ने 291 अंक लेकर सिल्वर, चिराग देहल चौड़ा मैदान ने 282 अंकों के साथ कांस्य मेडल जीता। महिला वर्ग में संजौली की गुंजन ठाकुर ने 296 अंक लेकर गोल्ड, संजौली की प्रथा शांडिल ने 296 के साथ सिल्वर, जीसी पालमपुर कशिश कटोच ने 291 अंक लेकर कांस्य जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल मेन में मंडी के अरमान वर्मा ने 274 अंक के साथ गोल्ड, पीजी सेंटर के विशाल ने 274 अंक लेकर सिल्वर और जीसी मंडी के सार्थक लखनपाल ने 272 अंक लेकर कांस्य पदक जीता। महिला के दस मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में संजौली की अपर्णा चंदेल ने 270 अंक लेकर गोल्ड, मंडी की कशिश शर्मा ने 266 अंक लेकर सिल्वर और सुंदर नगर की अंजलि ने 263 अंक लेकर कांस्य जीता।