फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Integrated Horticulture Development Mission: Packing houses and small cold stores will be established in the s

एकीकृत बागवानी विकास मिशन: हिमाचल में स्थापित होंगे पैकिंग हाउस और छोटे कोल्ड स्टोर

Mon, 24 Feb 2025 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Feb 2025 10:22 AM IST
विज्ञापन
Integrated Horticulture Development Mission: Packing houses and small cold stores will be established in the s
बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में कृषि-बागवानी और फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए छोटे पैकिंग हाउस और कोल्ड स्टोर स्थापित होंगे। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत प्रदेश सरकार ने केंद्र को 68 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। मिशन में केंद्र सरकार 90 फीसदी और राज्य सरकार 10 फीसदी राशि वहन करेगी। अगले वित्त वर्ष में मिशन के तहत प्रदेश में फूलों की खेती को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। किसान-बागवानों के लिए कृषि लागत को घटाने और मुनाफा बढ़ाने के लिए बागवानी विकास मिशन के तहत पैकिंग हाउस और छोटे कोल्ड स्टोर बनाए जाएंगे। सेब, सब्जी और फूलों की पैकिंग के लिए पैकेजिंग हाउस स्थापित होंगे।

विज्ञापन


किसान-बागवानों की सुविधा के लिए 5 और 10 मीट्रिक टन के छोटे कोल्ड स्टोर भी बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव में अनुसंधान, पौधरोपण, नए बगीचे स्थापित करने, पानी के टैंक बनाने, फूलों की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए पॉली हाउस लगाने, किसान-बागवानों को पॉवर टिल्लर और पॉवर स्प्रेयर उपलब्ध करवाने, ड्रैगर फ्रूट और ब्लू बैरी जैसी नई फसलों के प्रति जागरूकता के लिए प्रदर्शनी, प्रदेश के भीतर और बाहर किसान-बागवानों के प्रशिक्षण के लिए बजट मांगा गया है। पहले चरण में केंद्र सरकार से 30 से 31 करोड़ मिलेंगे और दूसरे चरण में बाकी बची राशि मिलेगी।

विज्ञापन

फलों की उन्नत किस्मों के बगीचे स्थापित करने में सहयोग
प्रदेश सरकार बागवानों को फलों की उन्नत किस्म के बगीचे स्थापित करने के लिए सहयोग देगी। इसके लिए मिशन में 15.20 करोड़ मांगें गए हैं। छोटे कोल्ड स्टोर बनाने के लिए 13.81 करोड़, फूड प्रोसेसिंग के लिए 5 करोड़, फूलों की खेती के लिए पॉलीहाउस स्थापित करने को 10 करोड़ मांगें गए हैं।

केंद्र को भेजा 61.87 करोड़ का प्रोजेक्ट
एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र को 61.87 करोड़ का प्रोजेक्ट भेजा गया है। किसान-बागवानों के हित में मिशन के तहत पैकिंग हाउस और छोटे कोल्ड स्टोर स्थापित करने के लिए राशि मांगी गई है। नए बगीचे स्थापित करने और बागवानों को प्रशिक्षण देने के लिए भी सहयोग मांगा गया है।- जगत सिंह नेगी, उद्यान मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed