फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Insurance company manager caught taking bribe

घूस लेते पकड़ा इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर

Tue, 06 Jul 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Insurance company manager caught taking bribe
हमीरपुर। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की टीम ने एक इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को 1600 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर गाड़ियों के सर्वे का काम अवार्ड करवाने की एवज में दो बोतल शराब की मांग रहा था, लेकिन सर्वेयर ने मैनेजर को शराब की बोतल के बदले में नकदी देने की बात कही। इस पर मैनेजर ने सर्वेयर को एक दलाल के हाथों पैसे भेजने के लिए कहा। इसी दौरान सर्वेयर ने विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में इस मामले की शिकायत कर दी। विजिलेंस ने 1600 रुपये पर केमिकल लगाकर सर्वेयर के हाथ सौंप दिए।
विज्ञापन

इसके बाद सर्वेयर ने रंग लगे ये नोट दलाल के हाथ में दिए। इसी बीच विजलेंस ब्यूरो की टीम ने इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार दोपहर को जैसे ही दलाल ने रुपये इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर के हाथों में सौंपे तो पीछे से एकदम विजिलेंस की टीम ने इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को नकदी लेते रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस ने आरोपी इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। विजिलेंस के डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को सर्वेयर से 1600 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगामी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed