फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Instructions have been given to cancel the leave of employees and remain alert

Shimla News: कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द अलर्ट रहने के दिए हैं निर्देश

Tue, 27 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions have been given to cancel the leave of employees and remain alert
टाउन हॉल में महापौर ने बैठक में दिए एहतियात बरतने की सलाह
विज्ञापन

अस्पतालों की सड़कें सबसे पहले खोलने को कहा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम ने बर्फबारी की संभावना को लेकर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्टेशन पर ही रहें। इससे अगर शहर में कहीं पर भी बर्फबारी के कारण एंबुलेंस रोड और रास्ते बंद होते हैं तो उन्हें तुरंत खोला जा सके। इसके अलावा अस्पताल की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

टाउन हॉल में मंगलवार को महापौर सुरेंद्र चौहान ने नगर निगम के एसडीओ और जेई के साथ आपात बैठक बुलाई। बैठक में महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी स्टेशन पर रहें। वहीं अगर बर्फबारी होती है तो केएनएन, डीडीयू और आईजीएमसी अस्पताल के अलावा लक्कड़ बाजार सड़क को आवाजाही के लिए तुरंत बहाल किया जाए। इससे आपात स्थिति में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी पेश न हो। महापौर ने बैठक के दौरान छोटे रोबोट की तकनीकी जांच पूरा करने को कहा। इससे सड़कों को खोलने के काम के दौरान किसी तरह की समस्या पेश न आए। नगर निगम के अनुसार पांच छोटे रोबोट और दो जेसीबी को तैयार रखा गया है। इसके अलावा 150 मजदूरों के अलावा निगम के 50 कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन



बीते सप्ताह पेश आई थी परेशानी
बीते सप्ताह हुई बर्फबारी के बाद शहर में मुख्य सड़कों पर रेत के ढेर नहीं थे। इस कारण जब सड़कें खोली गईं तो रेत के ढेर न होने के कारण वह सड़कों पर नहीं बिछ पाई। इस कारण कई जगह तो बर्फ जमकर काफी सख्य हो गई है। इस कारण लक्कड़ बाजार, जाखू, बैनमौर, कैथू, रुल्दुभट्ठा समेत आसपास के इलाकों में सड़कों पर तो दूर रास्तों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। इसके बाद प्रशासन के साथ निगम की व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article