फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Instructions for making committees to prevent ragging

रैगिंग रोकने के लिए कमेटियां बनाने के निर्देश

Fri, 30 May 2014 11:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 May 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
Instructions for making committees to prevent ragging

उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले एंटी रैगिंग कमेटियों को गठित करें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो रैगिंग होने पर संस्थान जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन


सभी संस्थान को एंटी रैगिंग कमेटियों का गठन करने को कहा है। शुक्रवार को जिले के शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ हुई बैठक में उपायुक्त ने कहा कि रैगिंग को लेकर हर नए छात्र में भय होता है।
विज्ञापन


इसे खत्म करने के लिए माहौल में सुधार लाना होगा। यह एंटी रैगिंग कमेटियों के सक्रिय होने पर ही संभव होगा। संस्थान नए छात्रों की मदद के लिए कमेटी सदस्यों के मोबाइल नंबर आदि जारी करे, ताकि किसी भी तरह की रैगिंग की घटना होने पर छात्र शिकायत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हर संस्थान को कैंपस में रैगिंग को पूरी तरह से रोकने को कमेटी गठित करने जैसे कदम उठाना अनिवार्य किया गया है, ताकि परिसर पूरी तरह से रैगिंग मुक्त बनाए जा सके।


उपायुक्त ने संस्थान प्रमुखों से छात्र को संस्थान की विस्तृत जानकारी, परामर्श सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डीके रत्तन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप धवल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed