{"_id":"67e562a230b4299b110ea7a7","slug":"install-cctv-cameras-in-employee-residential-colony-shimla-news-c-19-sml1001-508131-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कर्मचारी आवासीय कॉलोनी \nमें लगवाएं सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कर्मचारी आवासीय कॉलोनी में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
कर्मचारियों ने वीसी को सौंपा ज्ञापन
रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाने का किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के गैर शिक्षक कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी में बीते दिनों पेश आई एक चोरी की घटना के बाद कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठने लगी है।
चैरिटन आवासीय कॉलोनी के कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल और प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। संघ ने इस दौरान उनको मांग पत्र सौंप कर कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाने और गश्त बढ़ाने का आग्रह किया। विवि ईसी सदस्य सुनील दत्त और कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार तथा कल्याण संघ के महासचिव नरेश शर्मा ने कहा कि कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे न होने से चोरी की घटनाओं का पता लगाने में दिक्कत होती है। इसलिए कैमरे लगाने के साथ रात के समय के लिए सुरक्षा कर्मी या चौकीदार की तैनाती करें। नरेश शर्मा ने कहा कि बीते दिनों हुई इस चोरी की घटना की शिकायत संघ ने विवि सुरक्षा अधिकारी और विंग को दी है। कहा कि इससे पूर्व कई बार कॉलोनी में पार्क की गाड़ियों के शीशे तोड़े जा चुके हैं। इसलिए इन कर्मचारी नेताओं ने चैरिटन आवासीय परिसर में आवश्यक चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त कॉलोनी में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का भी आग्रह किया।