{"_id":"621cded91efb45489119c224","slug":"inspector-of-esic-caught-red-handed-taking-bribe-in-baddi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस की कार्रवाई: बद्दी में ईएसआईसी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस की कार्रवाई: बद्दी में ईएसआईसी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Mon, 28 Feb 2022 08:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Feb 2022 08:10 PM IST
सार
ईएसआईसी के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगेहाथ पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। विजिलेंस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नालागढ़ के कंसलटेंट दिनेश कुमार की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन
रिश्वत(सांकेतिक)
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में तैनात ईएसआईसी के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगेहाथ पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। विजिलेंस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। नालागढ़ के कंसलटेंट दिनेश कुमार की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने दबिश दी। दिनेश कुमार के अनुसार राज्य कर्मचारी बीमा निगम का इंस्पेक्टर विश्वजीत उससे पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
इस पर उसने विजिलेंस को सूचित किया। विश्वजीत ने दिनेश कुमार को सोमवार को पैसा लेकर बुलाया था। दिनेश विजिलेंस की देखरेख में उसके नालागढ़ स्थित कार्यालय में पैसा लेकर चला गया। विजिलेंस ने पैसों पर रंग लगाया था। जैसे ही दिनेश ने विश्वजीत को पांच हजार रुपये दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। विजिलेंस की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने बताया कि दिनेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने इंस्पेक्टर को ट्रैप किया और उसे रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, ईएसआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन