{"_id":"1eb705edd6c67292a5851e88a144b9f8","slug":"inquiry-of-every-gram-panchayat-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस पंचायत में हुआ कितना घपला, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस पंचायत में हुआ कितना घपला, होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 30 Jul 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी में जिला परिषद सदस्य की ओर से पैसे के दुरुपयोग और दो पंचायतों में मनरेगा के पैसे में गोलमाल की शिकायतों के बाद पंचायती राज विभाग ने प्रदेश की सभी पंचायतों में गड़बड़ी के मामलों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पंचायतों में डीसी की अध्यक्षता में बनी कमेटी अक्तूबर में प्रस्तावित चुनाव से पूर्व इन शिकायतों की छानबीन करेगी और दोषी जनप्रतिनिधियों और अफसरों पर कार्रवाई करेगी। सरकार ने इसकी रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
तो बीडीओ और डीपीओ भी नपेंगे
पंचायतों में विकास का जिम्मा बीडीओ और डीपीओ का रहता है। सरकार को अंदेशा है कि कुछ ब्लॉकों में अधिकारी भी पैसे के दुरुपयोग में संलिप्त हो सकते हैं। ऐसे में इन अफसरों पर भी कार्रवाई होगी। सरकार ने बीडीओ और डीपीओ को जांच टीम से बाहर रखा है ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।
विज्ञापन
क्या कहते है मंत्री
मंडी जिले से तीन शिकायतें आई हैं। इसके अलावा अन्य पंचायतों में जहां से भी शिकायतें आई हैं या गोलमाल का अंदेशा है, जांच के आदेश जारी किए हैं। सभी मामले पंचायत चुनाव से पूर्व निपटाए जाएंगे।- अनिल शर्मा, पंचायतीराज मंत्री
इन कार्यों की होगी जांच
- पंचायतों के लिए कितना पैसा जारी हुआ
- किस कार्य में कितना पैसा हुआ खर्च
- मौके पर कार्य की वास्तविक स्थिति
- कितना सीमेंट, सरिया जारी किया गया
- लोगों से भी ली जाएगी कार्य की प्रतिक्रिया
- मौके पर घटिया निर्माण कार्य पर कार्रवाई