फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ink thrown at posters of congress mla ram kumar chaudhary.

कांग्रेस विधायक के होर्डिंग्स पर पोती कालिख

Sat, 18 Apr 2015 05:36 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
ink thrown at posters of congress mla ram kumar chaudhary.

हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने दून से कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी के होर्डिंग्स पर कालिख पोत दी है। यही नहीं जगह-जगह लगे उनके बैनर भी फाड़े हैं। हैरानीजनक ये है कि सिर्फ उनकी फोटो के साथ ही छेड़छाड़ हुई है जबकि सोनिया गांधी, राहुल, सीएम वीरभद्र सिंह समेत अन्य आला नेताओं के फोटो ठीक हैं। मामला सामने आने के बाद बद्दी में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। विधायक ने मामले की शिकायत एसपी बद्दी को सौंपी हैं।

विज्ञापन


उधर, सियासी पारा भी गर्मा गया है। आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि, एक गुट के नेता इस प्रकरण को हाल ही में बीबीएन में सीएम के दौरे के दौरान हुए झगड़े से भी जोड़ रहे हैं। एसपी बद्दी जी शिवा का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पॉट की फोटोग्राफी की है। स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, जल्द शातिरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विधायक की गृह पंचायतों में दिया अंजाम

ink thrown at posters of congress mla ram kumar chaudhary.

विधायक चौधरी की गृह पंचायत हरिपुर-संडोली में लगाए गए होर्डिंग्स व बैनरों से उनकी फोटो फाड़ दी है। बस स्टैंड के आसपास लगे होर्डिंग्स में विधायक की फोटो पर काली स्याही पोती गई है। विधायक के घर से महज 100 मीटर दूरी पर टंगे होर्डिंग को भी बुरी तरह फाड़ दिया है। साईं मार्ग पर भी कुछ ऐसा ही किया है।

बद्दी पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रग्स ऑफि स के सामने, साईं मार्ग, बद्दी-साईं जीरो प्वाइंट मार्ग के अलावा अन्य क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाए हैं। पुलिस इनकी फुटेज खंगालने जा रही है ताकि आरोपी धरे जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed