फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Information about financial schemes given to prisoners and police personnel

Shimla News: कैदियों और पुलिस कर्मियों को दी वित्तीय योजनाओं की जानकारी

Sat, 03 Feb 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information about financial schemes given to prisoners and police personnel
शिमला। मॉडल सेंट्रल जेल कंडा में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कैदियों और पुलिस कर्मियों को बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन, कौशल विकास, फाइनेंशियल वैलनेस, फाइनेंशियल डिसप्लिन, साइबर एवं वित्तीय फ्रॉड से सुरक्षा विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक आरएस अमर और पुलिस महानिदेशक (निदेशालय जेल एवं सुधारक सेवाएं) एसआर ओझा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कैदियों को आय अर्जित करते हुए कौशल विकास, बचत के लाभ, बजट बनाने के लाभ, बीमा सुरक्षा योजनाओं, निवेश के अवसर एवं आवश्यकता एवं डिजिटल बैंकिंग के लाभ एवं इसमें बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान थियेटर ग्रुप एवं कैदियों ने वित्तीय साक्षरता नाटिकाओं का मंचन किया। इसमें बचत के लाभ, धोखाधड़ी से बचने और समय पर ऋण के पुनर्भुगतान बारे बताया गया। इस अवसर पर आरबीआई बैंकिंग लोकपाल एसके यादव, उप महाप्रबंधक पीतांबर अग्रवाल और अधीक्षक कारागार सुशील ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article