फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inflation: tomatoes 280 in McLeodganj, 250 rupees in Hamirpur

Tomato Price: बारिश-बाढ़ के बीच हिमाचल में 300 रुपये किलो के करीब टमाटर के दाम, इन शहरों में कीमत सबसे ज्यादा

Sat, 15 Jul 2023 11:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jul 2023 11:35 AM IST
सार

शुक्रवार को मैक्लोडगंज में बढ़िया क्वालिटी का टमाटर 280 रुपये किलो पहुंच गया, वहीं हमीरपुर में 220 से 250 रुपये किलो बिका। सोलन में थोक में ए ग्रेड टमाटर 113 रुपये बिका, जबकि बाजार में इसकी कीमत 140 रुपये रही। 

विज्ञापन
Inflation: tomatoes 280 in McLeodganj, 250 rupees in Hamirpur
टमाटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

तमाम कोशिशों के बावजूद टमाटर के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। महंगे टमाटर ने लोगों की जेब ढीली कर दी है। शुक्रवार को मैक्लोडगंज में बढ़िया क्वालिटी का टमाटर 280 रुपये किलो पहुंच गया, वहीं हमीरपुर में 220 से 250 रुपये किलो बिका।सोलन में थोक में ए ग्रेड टमाटर 113 रुपये बिका, जबकि बाजार में इसकी कीमत 140 रुपये रही।

विज्ञापन


मैक्लोडगंज में बढ़िया क्वालिटी के टमाटर के भाव 280 रुपये पहुंचे गए तो वहीं धर्मशाला में 240 रुपये किलो बिका। ऊना जिले में टमाटर के थोक भाव 150 रुपये प्रतिकिलो तक रहे। वहीं दुकानों पर इसकी कीमत 170 रुपये प्रतिकिलो के आसपास रही। बिलासपुर में 70 से 167 रुपये किलो परचून भाव रहे। थोक में 50 से 120 रुपये दाम रहे। रामपुर में 140 रुपये तो शिमला में 160 रुपये प्रति किलो दाम लोगों को चुकाने पड़े।
विज्ञापन


हमीरपुर में टमाटर का थोक भाव 180 रुपये रहा, जबकि बाजार में यह 220 से 250 रुपये किलो मिल रहा है। चंबा में टमाटर 200 रुपये किलो बिका, थोक भाव 120 रुपये किलो रहा। मंडी में टमाटर के परचून भाव 150 से 180 रुपये किलो रहे। सब्जी मंडी में टमाटर का एक क्रेट 2700 रुपये में बिका। कुल्लू की सब्जी मंडी में टमाटर 115 रुपये किलो बिका, बाजार में इसका भाव 170 रुपये किलो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिमला में थोक में 100 रुपये किलो से ज्यादा दाम

प्रदेश के किसानों को अभी भी प्रदेश की मंडियों में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रतिकिलो से ऊपर ही मिल रहे हैं। सबसे बड़ी सोलन मंडी में शुक्रवार को 1700 रुपये से लेकर 2200 रुपये तक प्रति केट दाम मिले। एक क्रेट में 22 किलो टमाटर होता है। वहीं मंडी के बल्ह में किसानों को उनके खेतों में ही रिकॉर्ड 2700 रुपये क्रेट (118 रुपये किलो) के दाम मिल रहे हैं। बल्ह के टमाटर को व्यापारी खेतों से खुद ही उठवा रहे हैं। राजधानी शिमला की लोकल मंडी और दुकानों में 160 रुपये किलो, जबकि उपनगरों में 200 रुपये किलो तक टमाटर बिक रहा है।

कालका-शिमला नेशनल हाईवे के बाधित होने से बाहरी राज्यों को टमाटर छोड़ी गाड़ियों (पिकअप) में भेजा गया। इससे भी बाहरी राज्यों में दाम बढ़े। अब एनएच बहाल होने से ट्रकों में टमाटर की सप्लाई शुरू हो गई है। बीते एक सप्ताह से भारी बारिश के चलते टमाटर के तुड़ान में कमी आई, लेकिन टमाटर के दाम कम नहीं हुए। हालांकि, बीते दिन सोलन मंडी में 25 रुपये प्रतिकिलो तक दाम कम हुए थे, जिस वजह से अन्य राज्यों में शुक्रवार को दाम कम हो सकते हैं। लेकिन फिर से दाम चढ़ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed