फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inflation leaves its mark on Karwa Chauth henna designs

Shimla News: करवाचौथ की मेहंदी में घूला महंगाई का रंग

Tue, 27 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Inflation leaves its mark on Karwa Chauth henna designs
एक हाथ पर मेहंदी के 150 रुपये, दोनों हाथों-पैरों पर लगाने का खर्च 600 रुपये तक पहुंचा
विज्ञापन

दामों में 100 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। करवाचौथ को लेकर राजधानी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। करवाचौथ 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। व्रत से दो दिन पहले ही महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को मालरोड, रिज मैदान, टका बेंच और शहर के अन्य क्षेत्रों में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। इस वर्ष मेहंदी के दामों में भी 100 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। करवाचौथ के चलते मेहंदी लगाने के हुनर में माहिर महिलाओं और युवतियों के लिए भी अच्छी आमदनी का अवसर बन गया है। मालरोड पर एक हाथ में मेहंदी लगाने के लिए 150 रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि दोनों हाथों और पैरों में मेहंदी लगवाने का पैकेज 600 रुपये तक पहुंच गया है। टका बेंच पर एक हाथ में मेहंदी लगाने के दाम 300 रुपये से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन


मेहंदी लगवाने पहुंचीं संचिता गुप्ता ने बताया कि वह 12 वर्षों से करवाचौथ पर टका बेंच के पास मेहंदी लगवाने आ रही हैं। यहां कुशल मेहंदी विशेषज्ञ उपलब्ध रहते हैं। पहले मेहंदी लगवाने का चलन इतना अधिक नहीं था लेकिन अब महिलाओं में विशेषज्ञों से मेहंदी लगवाने का क्रेज बढ़ा है। शहर के लोअर बाजार सहित उपनगरों के छोटे बाजारों में भी करवाचौथ की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिज मैदान में करती हैं चांद का दीदार
करवाचौथ के अवसर पर हर वर्ष राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर महिलाएं चांद का दीदार करती हैं। इस दौरान शाम होते ही रिज मैदान और स्कैंडल पॉइंट के आसपास विवाहित जोड़ों की चहल-पहल बढ़ने लगती है। शहर और आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूरदराज से आने वाली स्थानीय तथा पर्यटक महिलाएं भी रिज मैदान पर एकत्र होती हैं। महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर निर्जला व्रत खोलती हैं। इस दौरान रिज मैदान और स्कैंडल पॉइंट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article