{"_id":"6aeb42688babcd68af069ad2","slug":"inflation-hits-diwali-dry-fruit-gifts-shimla-news-c-19-sml1002-815754-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दिवाली पर ड्राई फ्रूट्स के उपहार पर महंगाई की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दिवाली पर ड्राई फ्रूट्स के उपहार पर महंगाई की मार
विज्ञापन
बादाम, किशमिश और पिस्ता के दाम बढ़ने से गिफ्ट पैक की कीमतों में 200 रुपये तक का उछाल
बाजार में 300 से 2,000 रुपये तक के पैक उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली पर मिठाइयों में मिलावट की शिकायतों के बीच लोगों में ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक उपहार में देने का चलन बढ़ रहा है। बाजार में इनकी मांग भी लगातार बढ़ रही है।
त्योहार पर अपनों को उपहार देने के लिए सेहत के लिहाज से फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स चुनने वालों पर इस बार महंगाई की मार पड़ रही है। बादाम, किशमिश और पिस्ता समेत कुछ सूखे मेवों के दाम बढ़ने के कारण आकर्षक पैकिंग में इन्हें बेचने वाले कारोबारियों ने गिफ्ट पैक की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है। बाजार में 300 से लेकर 2,000 रुपये तक के सूखे मेवों के गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। बाहर से आकर्षक पैकिंग सामग्री मंगवाकर इन्हें शिमला में ही तैयार किया जा रहा है। इन गिफ्ट पैक की कीमतों में इस बार 100 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में दिवाली पर ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक देने वालों को इस बार अधिक खर्च करना पड़ेगा। शहर के साथ उपनगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ वर्षों से दिवाली पर ड्राई फ्रूट्स के आदान-प्रदान का चलन बढ़ा है। इसे देखते हुए बाजार में अलग-अलग डिजाइन और आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। इनमें ड्राई फ्रूट की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है, लेकिन पैकिंग और डिजाइन के आधार पर इनकी कीमतें तय की जाती हैं। गिफ्ट पैक की कीमतों पर भी कोई निर्धारित नियंत्रण नहीं है।
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दीपक श्रीधर ने बताया कि बादाम के दाम 900 से बढ़कर 1,300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। किशमिश की कीमतों में 50 से 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिस्ता का भाव 2,000 रुपये प्रति किलो तक है। अखरोट की गिरी के दाम में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। कीमतों में वृद्धि के चलते ड्राई फ्रूट्स के अलग-अलग गिफ्ट पैक के दाम भी इस बार 100 से 200 रुपये तक बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
वजन के आधार पर तय होती हैं कीमतें
गिफ्ट पैक कारोबारी रोहित सेखरी ने बताया कि गिफ्ट पैक और उनमें अलग-अलग सांचों में सजाकर रखे जाने वाले ड्राई फ्रूट के वजन के आधार पर कीमतें तय की जाती हैं। बादाम समेत अन्य सूखे मेवों के दाम बढ़ने से गिफ्ट पैक की कीमतों में 100 से 200 रुपये तक की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि मेवों के दाम बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ाना मजबूरी है। खाली पैकिंग सामग्री की कीमतों में भी इस बार कुछ बढ़ोतरी हुई है।