{"_id":"6aedd97133c31119f50fcf86","slug":"inflation-has-no-impact-on-dhanteras-people-shop-extensively-shimla-news-c-19-sml1002-816736-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: धनतेरस पर महंगाई बेअसर, लोगों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: धनतेरस पर महंगाई बेअसर, लोगों ने जमकर की खरीदारी
विज्ञापन
शहर के लोअर बाजार में आभूषणों और बर्तनों की दुकानों में शाम तक चलता रहा खरीदारी का दौर
मायूस कारोबारियों के चेहरों पर लौटी रौनक
दिवाली तक इसी तरह गुलजार रहने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह आठ बजे से लेकर देर शाम तक दिवाली के लिए सजे बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। महंगाई के बावजूद लोगों ने खूब खरीदारी की।
हालात ऐसे रहे कि बाजारों में पैदल चलने तक की जगह कम पड़ गई। बर्तन और सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ ज्यादा रही। मिडिल बाजार स्थित टांगरी ज्वेलर्स में खरीदारी करने पहुंचीं ठियोग के बलग निवासी प्रज्ञान और सत्या ने चांदी के कड़े खरीदे। धनतेरस पर चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। इस मान्यता के चलते वह खरीदारी करने पहुंची थीं।
हीरानगर से आए ललित और संजीव ठाकुर ने 11 हजार रुपये का चांदी से बना राम दरबार खरीदा। पंथाघाटी निवासी शीतल ने भी धनतेरस पर चांदी का सिक्का खरीदा। लोअर बाजार स्थित लालजी ज्वेलर्स में सोने के आभूषण खरीदने पहुंचे संकट मोचन निवासी राजेंद्र कृष्ण और रमा शर्मा ने कान और नाक के आभूषण खरीदे। लालजी ज्वेलर्स के मालिक अक्षय ने बताया कि सुबह से ही उनकी दुकान में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। सोने, चांदी और डायमंड के आकर्षक सेट के अलावा सिक्के, मूर्तियां और ग्राहकों की मांग के अनुसार अन्य सामान उपलब्ध करवाया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। टांगरी ज्वेलर्स के निदेशक अविनाश टांगरी ने बताया कि सोने और चांदी के दामों में गिरावट के बाद से ही ग्राहक आभूषणों की बुकिंग करवाने पहुंचने लगे थे। बुकिंग के अनुसार ग्राहकों को सामान सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
बर्तनों का कारोबार भी चमका
शिमला। राजधानी के मुख्य बाजार और उपनगरों में स्थित बर्तनों की दुकानों में धनतेरस पर हर साल की तरह इस बार भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोअर बाजार में बर्तन खरीदने पहुंचीं पंथाघाटी निवासी चंचल जोशी ने फ्राइंग पैन खरीदा। कारोबारी मयूख ने बताया कि इस बार धातुओं के दाम बढ़े हैं लेकिन धनतेरस के दिन सुबह से ही उनकी दुकान में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। ढली से आईं गीता देवी ने डिनर सेट खरीदा। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए उन्होंने भी खरीदारी की है। धातुओं के दाम बढ़ने के कारण बर्तनों की कीमतों में 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
सजावटी सामान भी खूब बिका
दरवाजों पर लगाने के लिए तोरण, प्लास्टिक से बनी चमकीली लड़ियां, मां लक्ष्मी और गणपति की मूर्तियां व पोस्टर, दरवाजों पर चिपकाने वाले स्टीकर और रंग-बिरंगी इलेक्ट्रिक लड़ियों की भी खूब खरीदारी हुई। इलेक्ट्रिक लड़ियां 150 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक की कीमत में लंबाई और डिजाइन के हिसाब से उपलब्ध हैं। मिट्टी के दीयों की भी अच्छी मांग है। छोटे दीये 20 रुपये प्रति दर्जन के हिसाब से बिक रहे हैं, जबकि बड़े, रंगीन और डिजाइनदार दीयों की कीमत 10 से 30 रुपये तक है।