{"_id":"6ae5f69c5f0331ca2a00fd3e","slug":"inflation-causes-a-network-down-situation-in-the-mobile-phone-market-shimla-news-c-19-sml1002-813354-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: महंगाई से मोबाइल फोन के बाजार का नेटवर्क डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: महंगाई से मोबाइल फोन के बाजार का नेटवर्क डाउन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में भी मांग नाममात्र, ऑनलाइन खरीदारी का भी पड़ रहा मोबाइल बाजार असर
कारोबारियों के अनुसार मांग में 20 फीसदी तक की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। त्योहारी सीजन में भी राजधानी शिमला में स्मार्टफोन का कारोबार मंदा चल रहा है। मार्च 2026 के बाद से स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते ग्राहक नया फोन खरीदने से परहेज कर रहे हैं।
महंगे होते मोबाइल फोन अब ग्राहकों के बजट से बाहर होते जा रहे हैं। कभी 8,500 रुपये तक मिलने वाले सामान्य सुविधाओं वाले स्मार्टफोन की कीमतें अब 16 से 17 हजार रुपये तक पहुंच गई हैं। महंगाई के असर से त्योहारी सीजन में भी मोबाइल दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही कम है। स्मार्टफोन कारोबारियों को उम्मीद के मुताबिक ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। मोबाइल फोन की बढ़ती कीमतों और कंपनियों की ओर से सीमित छूट दिए जाने से बाजार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या में घटी है। कारोबारियों के अनुसार इसकी मुख्य वजह मोबाइल फोन की कीमतों में बढ़ोतरी है। वहीं, ग्राहकों का ऑनलाइन खरीदारी की ओर बढ़ता रुझान भी स्थानीय बाजारों को प्रभावित कर रहा है।
कारोबारियों का कहना है कि मेमोरी चिप की लागत बढ़ने के कारण स्मार्टफोन की कीमतों में 35 से 45 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। ऑनलाइन खरीदारी पर मिलने वाले ऑफर भी अब ग्राहकों को पहले की तरह आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदारों के पास 200 से 400 रुपये तक की छूट के अलावा कोई खास ऑफर नहीं हैं। वहीं ऑनलाइन कंपनियां भी इस बार पहले की तरह आकर्षक छूट नहीं दे रही हैं। पहले ऑनलाइन खरीदारी पर 25 से 40 फीसदी तक की छूट मिल जाती थी। मोबाइल महंगे होने से लोग नया फोन खरीदने के बजाय पुराने मोबाइल की मरम्मत करवाकर काम चला रहे हैं। महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों की मांग पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। लोअर बाजार स्थित गोपालजीज स्मार्टफोन के विक्रेता नितिन पंडित ने बताया कि मार्च के बाद से स्मार्टफोन की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। मोबाइल फोन महंगे होने से ग्राहक नया फोन खरीदने से कतरा रहे हैं। कारोबार में 15 से 20 फीसदी तक की गिरावट आई है।
विज्ञापन
जीएसटी का भी कारोबार पर असर : सिंह
मालरोड स्थित एदम एंड इव स्मार्टफोन दुकान के मालिक वरिंद्र सिंह ने भी कारोबार में गिरावट की बात कही। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ जीएसटी का असर भी ग्राहकों के बजट पर पड़ रहा है। स्मार्टफोन की मांग में 20 फीसदी की गिरावट आई है। ऑनलाइन कारोबार ने भी स्थानीय दुकानों के व्यवसाय को प्रभावित किया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार त्योहारी सीजन में भी स्मार्टफोन की मांग काफी कम है। कारोबारियों के अनुसार अक्तूबर की राष्ट्रीय स्तर की स्मार्टफोन बाजार रिपोर्ट में भी नवरात्र से लेकर अब तक बिक्री में 16 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।