फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Industry Minister Bikram Singh statement in Kangra

कांगड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बनेंगे नए शेड: बिक्रम सिंह

Fri, 23 Oct 2020 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 23 Oct 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Industry Minister Bikram Singh statement in Kangra
बिक्रम सिंह ठाकुर, उद्योग मंत्री, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला

उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को कांगड़ा शहर में इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यमियों की मांग पर बरसात में शेडों में पानी घुसने से हर वर्ष होने वाली बर्बादी को रोकने के लिए अवरुद्ध पड़ी नालियों का निर्माण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में पुराने शेडों को गिराकर नए शेड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


विभागीय नियमानुसार शेडों का आवंटन किया जाएगा। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जो उद्यमी शेडों में काम नहीं कर रहे हैं, उनसे शेड खाली करवाए जाएंगे। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र  कांगड़ा में दोनों तरफ गेट लगाने, सड़कों को पक्का करने और स्ट्रीट लाइटें लगाने के आदेश भी विभाग को दिए। साफ सफाई के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि किसी मंत्री के आने पर ही नहीं बल्कि रूटीन में यहां सफाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


बल्क ड्रग पार्क के मुद्दे पर बिक्रम सिंह ने कहा कि ड्रग पार्क हिमाचल को मिलता है तो बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र को ऊना का प्रस्ताव भेजा गया है। अगर यह पार्क यहां बन जाता है तो कच्चे माल के लिए फार्मा उद्योग की चीन जैसे दूसरे देशों पर निर्भरता कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीसी राकेश कुमार प्रजापति, एसडीएम अभिषेक वर्मा, जीएम इंडस्ट्री राजेश कुमार, ईओ इंडस्ट्री अनुज कुमार, पूर्व  विधायक सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक संजय चौधरी, भाजपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, महासचिव रमेश बराड़, भाजपा उपाध्यक्ष नीतू दामीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed