फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Indrunag Mehrban in cricket match: Rain and snowfall continued throughout the day in Shimla, clear weather after 10 am in Dharamsala

किक्रेट मैच में इंद्रुनाग मेहरबान: शिमला में दिनभर होती रही बारिश-बर्फबारी, धर्मशाला में सुबह 10 से साफ हो गया मौसम

Sat, 26 Feb 2022 11:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Feb 2022 11:23 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में करीब चार वर्ष बाद कोई मैच बारिश के खलल के बिना सफल हुआ। प्रदेशभर में जहां शनिवार को दिनभर बारिश और बर्फबारी होती रही, वहीं धर्मशाला में शनिवार सुबह 10 बजे के बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहा।

विज्ञापन
Indrunag Mehrban in cricket match: Rain and snowfall continued throughout the day in Shimla, clear weather after 10 am in Dharamsala
धर्मशाला मैच में किक्रेट प्रेमियों में दिखा जोश। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) पर बारिश के देवता भगवान इंद्रुनाग की पूरी तरह से मेहर रही। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में करीब चार वर्ष बाद कोई मैच बारिश के खलल के बिना सफल हुआ। प्रदेशभर में जहां शनिवार को दिनभर बारिश और बर्फबारी होती रही, वहीं धर्मशाला में शनिवार सुबह 10 बजे के बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहा। हालांकि, इस दौरान मौसम पल-पल करवट बदलता रहा और कभी बादल तो कभी धूप खिली रही। इसी बीच ग्राउंड स्टाफ को शुक्रवार रात से हुई बारिश के बाद मैदान में इकट्ठे हुए पानी को बाहर निकालने का मौका मिलता रहा। एचपीसीए मैदान में ग्राउंड स्टाफ ने मैदान से तिरपालों को करीब ढाई बजे तक हटाना शुरू कर दिया और मैदान को खेलने लायक बनाने के लिए जुट गए। इस दौरान मैदान में बारिश के पानी को सुखाने के लिए ग्राउंड स्टाफ के साथ सुपर सोपरों का भी सहारा लिया गया।

विज्ञापन


 इससे पहले वर्ष 2019 और 2020 में भारत- दक्षिण अफ्रीका के साथ दो मैच लगातार बारिश के कारण रद्द हो गए थे। हालांकि शनिवार को भी मैच में बारिश का साया मंडरा रहा था, लेकिन मौसम ने इस बार साथ दिया। मैदान में पहली गेंद पड़ते ही दर्शक भी रोमांचित हो उठे। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में टीम इंडिया की खराब शुरुआत हुई। पहले ही ओवर में टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा (1) के रूप में नौ रन के कुल स्कोर पर झटका लग गया। रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने लखनऊ मैच के हीरो रहे ईशान किशन भी टीम इंडिया के लिए कुछ खास नहीं कर पाए और वह भी टीम इंडिया के कुल 44 रन के स्कोर पर आउट हो गए। ईशान ने 15 गेंदों में 16 रन बनाए, जिसमें दो चौके भी शामिल रहे। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के एक छोर को संभाले रखा।
विज्ञापन


इस दौरान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 74 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार छक्के और छह चौके भी जड़े। वहीं दूसरी तरफ बल्लेबाजी कर रहे संजु सैमसन ने भी कुछ ताबड़तोड़ शॉट लगाए। सैमसन ने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 25 गेदों में 39 रन बनाए। सैमसन के आउट होने के बाद रविंद्र जड़ेजा बल्लेबाजी करने के लिए आए। रविंद्र जड़ेजा ने 18 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 45 रन बनाए। वहीं इससे पहले श्रीलंका की टीम ने सटी हुई बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। श्रीलंका की टीम की ओर से ओपनिंग करने आए निशांका ने 75 रन बनाए, जबकि कप्तान सनाका 47 रन बना कर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में ये हस्तियां भी रहीं मौजूद
भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा बीसीसीआई के सचिव जय शाह, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल, बीसीसीआई के संयुक्त सचिव जयेश जोर्ज, प्रियांशु शाह, हरीश नड्डा, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष, अपैक्स मेंबर बीसीसीआई प्रभतेज भाटिया, राजेंद्र गुप्ता, विजय पाटिल, वी गहलोत, लोकेश और राकेश कालरा विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed