फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indo china border charang post.

इंडो-चाइना बॉर्डर की अंतिम पोस्ट तक बनेगी सड़क

Wed, 03 Jun 2015 11:43 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
indo china border charang post.

केंद्र सरकार ने इंडो-चाइना बॉर्डर की अंतिम पोस्ट चारंग तक सड़क बनाने को मंजूरी दे दी है। सामरिक दृष्टि से यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार ने सड़क को गंभीरता से लेते हुए इसके निर्माण के लिए 28.89 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। केंद्र ने इस सड़क के काम को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन


यह सड़क ठंगी से चारंग तक बनेगी। इसकी दूरी करीब 20 किलोमीटर है। ढांगी तक सड़क का निर्माण हो चुका है। यहां से सेना के जवान असलाह बारूद पीठ या खच्चरों पर चारंग तक ले जाते हैं। जानकारी के मुताबिक इस पोस्ट पर 15 से 20 जवान तैनात रहते हैं।
विज्ञापन


तीन ब्रिज बनेंगे- आईटीबीपी की चारंग पोस्ट ठंगी से काफी ऊंचाई पर है। यहां सड़क बनाने का सर्वे किया गया है। इसमें तीन नाले हैं, जहां ब्रिज का निर्माण किया जाना है। केंद्र सरकार ने इन ब्रिज को बनाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमती पोस्ट के लिए सड़क का काम जोरों पर- आईटीबीपी की धूमती पोस्ट के लिए सड़क का काम तेजी से हो रहा है। सात किलोमीटर की यह सड़क इसी वर्ष बनकर तैयार हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि बर्फबारी और बारिश के चलते कुछ समय कार्य धीमा हो गया था, अब कार्य में तेजी लाई गई है।


लोक निर्माण विभाग के ईएनसी नरेश शर्मा ने बताया कि सीमा के साथ सटी चारंग पोस्ट अति महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट के लिए सड़क नहीं है। सड़क बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, केंद्र ने सड़क को गंभीरता से लेते हुए बजट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed