{"_id":"6257d03055993a52bd489aeb","slug":"indo-canadian-shastri-research-student-fellowship-to-deepika-jamwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेलोशिप अवार्ड: कनाडा में नैनोचिप पर निशुल्क अध्ययन करेंगी मंडी की दीपिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेलोशिप अवार्ड: कनाडा में नैनोचिप पर निशुल्क अध्ययन करेंगी मंडी की दीपिका
Thu, 14 Apr 2022 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:12 PM IST
सार
दीपिका कनाडा के ओटावा विश्वविद्यालय में निशुल्क चार माह तक ऑप्टिकल और विद्युत सुविधाओं के साथ सेमीकंडक्टर मेटल चाकोजेनाइड नैनोस्ट्रक्चर (नौनोचिप) पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
डॉ. दीपिका जम्वाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी जिले के बल्ह के चल्खा गांव की डॉ. दीपिका जम्वाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडो कैनेडियन शास्त्री रिसर्च स्टूडेंट फेलोशिप मिली है। पंजाब विवि में रसायन विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवार्ड की मदद से अब वह कनाडा के ओटावा विश्वविद्यालय में निशुल्क चार माह तक ऑप्टिकल और विद्युत सुविधाओं के साथ सेमीकंडक्टर मेटल चाकोजेनाइड नैनोस्ट्रक्चर (नौनोचिप) पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद यह अवार्ड देश के चार चुनिंदा शोधार्थियों को दिया गया है। इनमें मंडी की दीपिका भी शामिल हैं। उनके पिता चमन लाल जम्वाल आईजी ऑफिस कांगड़ा में वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। माता सुजाता जम्वाल गृहिणी हैं। दीपिका ने बताया कि 2019 में पंजाब विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में अपनी राष्ट्रीय पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप के दौरान शास्त्री रिसर्च स्टूडेंट फेलोशिप (एसआरएसएफ) 2019-20 प्राप्त की है।
विज्ञापन
इसके लिए आवेदनों की संख्या बहुत बड़ी थी। हालांकि, कड़े आकलन के बाद पूरे देश में केवल 4 पोस्ट-डॉक्टरेट उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कोविड-19 के कारण इस पुरस्कार का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। अब जब कोविड-19 के लिए स्थितियां बेहतर हुईं तो वह कनाडा के ओटावा विश्वविद्यालय नैनोस्ट्रक्चर पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन