फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian women pilots are not participating in First paragliding World Cup in Himachal 2015.

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप: नहीं आएंगी भारतीय महिला पायलट

Sun, 06 Sep 2015 10:08 AM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
Indian women pilots are not participating in First paragliding World Cup in Himachal 2015.

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बीड़ बिलिंग घाटी में अक्तूबर में प्रस्तावित पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप- 2015 में भारतीय महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को नहीं मिलेगा। वर्ल्ड कप में एक भी भारतीय महिला पायलट भाग नहीं ले रही है। दो पुरुष पायलटों के नाम फाइनल सूची में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


भारत के आधा दर्जन के करीब पायलट अभी वेटिंग लिस्ट में हैं। साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर आने वाली कांगड़ा की बीड़ बिलिंग घाटी में 24 से 30 अक्तूबर के मध्य हो रहे पहले पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में 48 देशों के 130 पायलटों के भाग लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन

96 पायलटों के नाम कनफर्म

Indian women pilots are not participating in First paragliding World Cup in Himachal 2015.

फ्रांस स्थित पीडब्लयूसीए (पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप एसोसिएशन) के अनुसार अब तक 96 पायलटों के नाम कनफर्म हो चुके हैं, जबकि 29 पायलट वेटिंग लिस्ट में हैं। इन पायलटों में भारत के दो पायलटों गुरप्रीत ढींढसा और अजय शर्मा के नाम हैं। अन्य भारतीय पायलट विजय सोनी, ज्योति ठाकुर, अरविंद पाल, ओम प्रकाश ठाकुर, मंजीत ठाकुर और प्रकाश ठाकुर आदि के नाम वेटिंग लिस्ट में हैं। इसके अलावा अब तक कुल आठ विदेशी महिला पायलटों के नाम कनफर्म हुए हैं।

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की अगुवाई वाली बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के तहत पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित किए जा रहे वर्ल्ड कप के लिए घाटी में तैयारियां जोरों पर हैं। उधर, एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने बताया कि पहले वर्ल्ड कप के सफल आयोजन के लिए एसोसिएशन प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed