{"_id":"626e8dcbf9f64c6b853350f9","slug":"indian-team-won-silver-medal-in-asian-women-s-youth-beach-handball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: भारतीय टीम ने एशियन महिला यूथ बीच हैंडबाल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: भारतीय टीम ने एशियन महिला यूथ बीच हैंडबाल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
Sun, 01 May 2022 07:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 01 May 2022 07:11 PM IST
सार
एशियन महिला यूथ बीच हैंडबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने रजत पदक जीता है। भारतीय टीम में चार खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की थीं। उन्होंने हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बीच हैंडबाल चैंपियनशिप
- फोटो : संवाद
विस्तार
बैंकाक में आयोजित एशियन महिला यूथ बीच हैंडबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने रजत पदक जीता है। चैंपियनशिप में भारत और थाइलैंड ने तीन-तीन मैच जीते हैं। थाइलैंड ने चैंपियनशिप के दौरान भारत से अधिक गोल किए हैं। इसके चलते थाइलैंड की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर रही और स्वर्ण पदक की हकदार बनी। भारतीय टीम में चार खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की थीं। उन्होंने हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। संजना, जस्सी और वंशिका ने कई गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
गोलकीपर चेतना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के रजत पदक जीतने पर हैंडबाल नर्सरी में खुशी की लहर है। वहीं, भारतीय हैंडबाल संघ के अध्यक्ष जगमोहन राव, उपाध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडे, महासचिव तेजराज सिंह, कोषाध्यक्ष विनय सिंह, हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, कोषाध्यक्ष टीपी चोपड़ा, मोरसिंघी पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर और कर्ण चंदेल ने भारतीय महिला हैंडबाल टीम और मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की संचालिका स्नेहलता को बधाई दी है।
विज्ञापन