फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian Institute of Advanced Study opened for tourists again after six months

शिमला: छह माह बाद फिर पर्यटकों के लिए खुला भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान

Tue, 21 Sep 2021 08:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Sep 2021 08:38 PM IST
सार

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी अखिलेश पाठक ने बताया कि ऐतिहासिक भवन को मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पर्यटक 20-20 के समूह में भेजे जाएंगे। एक ग्रुप का समय 30 मिनट रहेगा। भवन को रोजाना सैनिटाइज किया जाएगा। परिसर में मास्क अनिवार्य किया गया है। 
 

विज्ञापन
Indian Institute of Advanced Study opened for tourists again after six months
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के बीच बंद किए गए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी (भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान) को पर्यटकों के लिए मंगलवार से फिर खोल दिया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए संस्थान ने पर्यटकों के घूमने के लिए एसओपी और माइक्रो प्लान बनाया है। पर्यटक 20-20 के समूह में भेजे जाएंगे। एक ग्रुप का समय 30 मिनट रहेगा। भवन को रोजाना सैनिटाइज किया जाएगा। परिसर में मास्क अनिवार्य किया गया है। भवन को सुबह साढे नौ बजे से साढ़े पांच बजे तक खुला रखा जाएगा। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी अखिलेश पाठक ने बताया कि ऐतिहासिक भवन को मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। 

विज्ञापन


24 मार्च 2020 के बाद सिर्फ डेढ़ माह का खुला संस्थान 
 भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान को कोरोना महामारी के कारण 24 मार्च से लगे लॉकडाउन के बाद से बंद कर दिया गया था। पूरा साल बंद रहने के बाद 18 फरवरी को इसे पर्यटकों के लिए खोला गया था, मगर दूसरी लहर आने पर 4 अप्रैल को संस्थान को फिर से बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


प्रवेश के लिए टिकटों की दरें
 व्यस्क पर्यटकों के लिए दो सौ रुपये, बारह साल से कम आयु के पर्यटकों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सौ रुपये, विदेशी सैलानियों के लिए पांच रुपये प्रति व्यक्ति टिक ट तय है। एडवांस्ड स्टडी भवन को बाहर से देखने के लिए टिकट की दर तीस रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed