{"_id":"6162e0af8ebc3e8ba8044199","slug":"indian-coast-guard-alankaran-samaroh-mahanirikshak-devraj-sharma-honoured-with-tatrakshak-padak-by-defense-minister-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद अलंकरण समारोह: महानिरीक्षक देवराज शर्मा राष्ट्रपति के तटरक्षक पदक से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद अलंकरण समारोह: महानिरीक्षक देवराज शर्मा राष्ट्रपति के तटरक्षक पदक से सम्मानित
Sun, 10 Oct 2021 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:17 PM IST
सार
देवराज शर्मा वर्तमान में कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर नई दिल्ली में उप महानिदेशक सामग्री और रखरखाव के रूप में तैनात हैं।
विज्ञापन
महानिरीक्षक देवराज शर्मा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति के तटरक्षक पदक से सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय तट रक्षा के वरिष्ठतम तकनीकी अधिकारी महानिरीक्षक देवराज शर्मा को शनिवार को पद अलंकरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति के तटरक्षक पदक से सम्मानित किया। संजौली के रहने वाले महानिरीक्षक शर्मा ने साढ़े तीन दशकों से भारतीय तटरक्षक गार्ड में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर नई दिल्ली में उप महानिदेशक सामग्री और रखरखाव के रूप में तैनात हैं। इन्होंने अपने कॅरिअर में पहले विमानन तकनीकी उप-सेट के लिए ख्याति प्राप्त की और सेवा की सतह के साथ वायु शाखा दोनों आयामों में नियुक्तियां करने का अवसर प्राप्त किया।
विज्ञापन
महानिरीक्षक शर्मा कई प्रमुख पदों पर रहे। इनमें उप और संयुक्त निदेशक (वायु सामग्री) संयुक्त निदेशक (भर्ती और प्रशिक्षण) निदेशक (जहाजी बेड़ा रख-रखाव) प्रधान निदेशक (वायु अधिग्रहण) तट रक्षक मुख्यालय नई दिल्ली सीजीएएसडी गोवा में प्रभारी और उप महानिदेशक प्रमुख हैं।
विज्ञापन