{"_id":"5829ea1f4f1c1b55368fe22c","slug":"india-wins-national-paragliding-accuracy-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलिंग के आकाश में भारतीय पायलटों ने भरी ऊंची उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलिंग के आकाश में भारतीय पायलटों ने भरी ऊंची उड़ान
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन और प्रदेश पर्यटन विभाग के तत्वावधान से बिलिंग घाटी में आयोजित पैराग्लाइडिंग नेशनल एक्यूरेसी चैंपियनशिप में भारत का दबदबा रहा। पुरुषों और महिलाओं की चैंपियनशिप में भारतीय पायलटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजय हासिल की।
विज्ञापन
पुरुषों के मुकाबलों में कमल कुमार ने 2210 अंक और कानन ने 3815 अंक लेकर महिलाओं में पहला स्थान हासिल किया। पुरुषों के मुकाबले में मंजीत कुमार 2840 अंक लेकर दूसरे, रंजीत सिंह 3190 अंक लेकर तीसरे, चमेल ठाकुर 3335 अंक लेकर चौथे और पन्ना लाल 3360 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
महिलाओं में रूपा ने 5075 अंक लेकर दूसरा और अदिति ने 5630 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता के समापन पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के एपीआरओ अंकित सूद ने बताया कि चैंपियनशिप में 15 देशों के 107 पुरुष और नौ महिला पायलटों ने भाग लिया।
विज्ञापन