{"_id":"5e5bb6078ebc3ef3a0769fff","slug":"india-vs-south-africa-odi-online-cheap-tickets-not-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे: ऑनलाइन सस्ते टिकट खत्म, अब पांच से काउंटर पर मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे: ऑनलाइन सस्ते टिकट खत्म, अब पांच से काउंटर पर मिलेंगे
Sun, 01 Mar 2020 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Mar 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-दक्षिण अफ्रीका के मध्य 12 मार्च को खेले जाने वाले एकदिवसीय क्रिकेट मैच के लिए ऑनलाइन सस्ते टिकट खत्म हो गए हैं। अब ऑनलाइन माध्यम से केवल 1200 से लेकर 10 हजार रुपये तक की ही टिकटें उपलब्ध हैं। क्रिकेट प्रेमियों को सस्ती टिकटें हासिल करने के लिए पांच मार्च से स्टेडियम के बाहर लगने वाले काउंटर से ही उम्मीद बची है।
विज्ञापन
टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 22 फरवरी को शुरू हुई थी, लेकिन सात दिन के भीतर ही स्टेडियम में 850 रुपये की सस्ती टिकटों की बिक्री बंद हो गई है। अब 1200, 1250, 2500, 3500 और 10 हजार रुपये तक के मूल्य वाली ही टिकटें ही बची हैं।
विज्ञापन
एचपीसीए ने पेटीएम पर 850 रुपये में ईस्ट स्टैंड-एक और तीन, 1200 रुपये की टिकट पर नॉर्थ वेस्ट स्टैंड के नॉर्थ-एक, नॉर्थ-दो, नॉर्थ-एक लेवल-एक, नॉर्थ-दो के लेवल-एक, जबकि 1250 रुपये में ईस्ट स्टैंड-दो और वेस्ट स्टैंड-दो को प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन
इसके अलावा 1800 रुपये में ईस्ट स्टैंड-तीन और वेस्ट स्टैंड-एक, 2500 रुपये में पवेलियन टैरेस, 3500 रुपये में नार्थ वीआईपी बॉक्स और 10 हजार रुपये में कॉरपोरेट बॉक्स को उपलब्ध करवाया है।
प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच की टिकटों के लिए पांच मार्च को काउंटर खोले जाएंगे। कोशिश की जाएगी कि इस दौरान लोगों को काउंटर पर सस्ती टिकटें भी मिल सकें। - सुमित शर्मा, सचिव, एचपीसीए