फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India vs South Africa ODI bhuvneshwar kumar Press conference in dharamsala

गेंद की चमक बढ़ाने को नहीं लगाएंगे थूक: भुवनेश्वर

Wed, 11 Mar 2020 03:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Mar 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
India vs South Africa ODI bhuvneshwar kumar Press conference in  dharamsala
- फोटो : ANI

गेंद की चमक बढ़ाने के लिए गेंद पर टीम इंडिया के खिलाड़ी थूक नहीं लगाएंगे। यह फैसला कोरोना वायरस के खौफ के चलते लिया गया है। गेंद की शाइन बढ़ाने को दूसरे विकल्प देखेंगे। इस पर चिकित्सकों की टीम के साथ होने वाली बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। यह बात एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने अभी इस पर लार का इस्तेमाल नहीं करने के बारे में सोचा है, लेकिन पूरे विश्वास के साथ यह नहीं कहा जा सकता कि गेंद को चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल नहीं करेंगे। तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर गेंद में शाइन नहीं हुई तो साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हमारी पिटाई करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसी पर टीम की बैठक है।
विज्ञापन


बैठक में जो भी निर्देश मिलेंगे, गेंद शाइन करने को जो भी बेहतर विकल्प अपना सकते हैं, हम उन पर विचार करेंगे। यह सब टीम डॉक्टरों पर निर्भर करता है कि वे हमें क्या सलाह देते हैं। टीम इंडिया पहले से ही कोरोना पर एहतियात बरत रही है। चोट के बाद वापसी करना चैलेंज होता है, लेकिन कड़ी मेहनत और अभ्यास से सब संभव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया को हराने के बाद बढ़ा है मनोबल: डीकॉक

India vs South Africa ODI bhuvneshwar kumar Press conference in  dharamsala
क्विंटन डीकॉक - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान क्विंटन डीकॉक ने प्रेसवार्ता में कहा कि अभी हाल ही में उन्होंने आस्ट्रेलिया की टीम को 3-0 से मात दी है। इसके चलते हमारे हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। टीम के कई खिलाड़ियों के पास धर्मशाला में मैच खेलने का अनुभव है। हम पहले भी यहां पर टी-20 मैच में भारतीय टीम को मौत दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी टीम में कुछ नए चेहरे शामिल हैं, जिन पर उन्हें पूरी तरह से विश्वास है। आस्ट्रेलिया के साथ हुई सीरिज में हमने स्पिन गेंदबाजी से शुरुआत की थी, जिसका हमें काफी फायदा मिला है। इस रणनीति को हम भारतीय टीम के साथ भी अपना सकते हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 मार्च को धर्मशाला में होने वाले वन डे मैच से पहले बीसीसीआई ने कोरोना वायरस से बचने के लिए खिलाड़ियों और टीम के सदस्यों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों, टीम सदस्यों, एचपीसीए स्टाफ को कोरोना वायरस से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करवाने के लिए जानकारी देगा।

मेडिकल टीम के मुताबिक पानी और साबुन से हाथ कम से कम 20 सेकेंड तक धोना जरूरी है। हैंड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। खिलाड़ी या अन्य स्टाफ को बुखार, खांसी और बीमार होने पर तुरंत बीसीसीआई की मेडिकल टीम को जानकारी देनी होगी। हाथ धोने से पहले मुंह, नाक और आंखों को छूना नहीं होगा। लोगों से समन्वय दूरी बनाकर करना होगा। हाथ मिलाने से परहेज करना होगा। सेल्फी लेने के लिए लोगों का फोन हाथ में नहीं पकड़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed