फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India vs Australia Test series match dharamshala, Online sale of tickets will start from February 15, offline

India vs Australia Test: 15 फरवरी से शुरू होगी टिकटों की ऑनलाइन बिक्री, 20 के बाद लगेगा ऑफलाइन काउंटर

Thu, 19 Jan 2023 11:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Jan 2023 11:22 PM IST
सार

 भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी। क्रिकेट प्रेमी टिकट ऑनलाइन खरीद सकते हैं। वही, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन(एचपीसीए) की ओर से 20 फरवरी के बाद स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकटों की बिक्री के लिए टिकट काउंटर लगाया जाएगा।

विज्ञापन
India vs Australia Test series match dharamshala, Online sale of tickets will start from February 15, offline
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 1 से 5 मार्च तक प्रस्तावित भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी। क्रिकेट प्रेमी टिकट ऑनलाइन खरीद सकते हैं। वही, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन(एचपीसीए) की ओर से 20 फरवरी के बाद स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकटों की बिक्री के लिए टिकट काउंटर लगाया जाएगा। मैदान में टेस्ट मैच के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि जल्द ही बैठक कर टेस्ट मैच कि टिकटों के दाम तय कर लिए जाएंगे। वहीं फरवरी के तीसरे सप्ताह से मैच की  टिकटों कि ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकटों की बिक्री के लिए 20 फरवरी के बाद काउंटर लगाया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि स्टेडियम धर्मशाला में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मार्च से होने वाला टेस्ट मैच मैदान की पांच नंबर पिच (सेंटर पिच) पर खेला जाएगा। इसके लिए एचपीसीए की पिच और मैदान समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान में कुल नौ पिचें मैदान में मध्य की पांच पिचों को अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बनाया गया है। पांच पिचों में विकेट कैमरा लगाने की व्यवस्था की गई है। मैदान में मध्य की पांच नंबर पिच को भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए तैयार किया जाएगा। स्टेडियम में एचपीसीए की ओर 20 दिसंबर से मैदान की पिचों को नए रूप में लाने के लिए काम शुरू दिया गया था। अब फरवरी के दूसरे सप्ताह से मैदान में इस पिच को तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। तब तक मैदान में नई आउटफील्ड भी पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। एचपीसीए की ओर से पूरे मैदान को 20 फरवरी तक तैयार करने की योजना है और इस अभी से काम शुरू दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed