फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India tops the World Cup in New Zealand stamps.

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया बड़ा तोहफा

Tue, 10 Mar 2015 09:35 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
India tops the World Cup in New Zealand stamps.

वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे न्यूजीलैंड ने भारतीय डाक विभाग के माध्यम से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को 14 डाक टिकटों के संग्रह का तोहफा दिया है। वर्ल्ड कप 2015 की मेजबानी को यादगार बनाने के इस पोस्टर में वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हर टीम का टिकट है।

विज्ञापन


ये टिकट न्यूजीलैंड में काफी महंगे बिक रहे हैं। हिमाचल में ये डाक टिकट शिमला और धर्मशाला में मिलेंगे। यह खुलासा सोलन में हाल ही में हुई डाक टिकट प्रदर्शनी के दौरान हुआ। इस टिकट के संग्रह को खास तौर पर प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन


वर्तमान में यह कोलकाता और केरल में हाथों हाथ बिक रही हैं। टिकट में 14 देशों के झंडों को अनूठे तरीके से प्रदर्शित किया गया है।

तिरंगा झंडा सबसे पहले

India tops the World Cup in New Zealand stamps.

14 क्रिकेट गेंदों के ऊपर हर देश का झंडा है। इसमें तिरंगा झंडा सबसे पहले है। बाद में इंग्लैंड और अन्य देशों का झंडा है। आईसीसी की मंजूरी के बाद ये टिकट आईसीसी के लोगो के साथ छापा गया है। इसमें 2011 और 1983 में वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को खास तौर पर अंकित किया गया है।

यहां से आया यह अनूठा संग्रह
सोलन में प्रदर्शनी में टिकट फिलैटली रत्न चंद शर्मा की ओर से लाया गया है। बताया कि हाल ही में गोवा में हुई एक टिकट प्रदर्शनी में यह संग्रह उनके हाथ लगा। टिकट खास तौर पर न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही टीमों के लिए बनाया हैं। इसमें भारत सबसे ऊंचे स्थान पर है।

शिमला-धर्मशाला में मिलेगी टिकट

India tops the World Cup in New Zealand stamps.

वर्ल्ड कप टिकट प्रदेश के किसी भी डाकघर में नहीं है। डाक विभाग क्रिकेट प्रेमियों के लिए टिकट शिमला और धर्मशाला में उपलब्ध करवाएगा। अधीक्षक डाकघर सोलन बलवीर सेन ने कहा कि भारतीय डाक विभाग ने विशेष तौर पर ये टिकट न्यूजीलैंड से संग्रहित की हैं।

भारत में 400 रुपये है कीमत
यह टिकट न्यूजीलैंड में 11.20 डालर की है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 525 रुपये में मिल रही है। भारत में इस टिकट की कीमत 400 रुपये के करीब है। इसे ऑनलाइन भी मंगवाया जा सकता है। भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट से इसे मंगवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed