फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India-Sri Lanka T20 cricket match: Arrangement of two rooms in Dharamsala hospital for players, only doctors will enter

टी-20 किक्रेट मैच: खिलाड़ियों के लिए धर्मशाला अस्पताल में दो कमरों की व्यवस्था

Tue, 22 Feb 2022 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 06:43 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है और जिला स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। धर्मशाला अस्पताल के लिए सारी व्यवस्था एमएस डॉ. राजेश गुलेरी देखेंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 और 27 फरवरी को करीब 40 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
India-Sri Lanka T20 cricket match: Arrangement of two rooms in Dharamsala hospital for players, only doctors will enter
धर्मशाला में टी-20 किक्रेट मैच के लिए तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला स्टेडियम में 26 और 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका टीम के मध्य होने वाले टी-20 मैचों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां कर ली हैं। खिलाड़ियों के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला में दो विशेष कमरों का प्रावधान किया गया है। चोट या किसी आपात स्थिति में खिलाड़ियों को यहां रखा जाएगा। इस कमरों में केवल डॉक्टर पीपीई किट पहनकर खिलाड़ियों की जांच करेंगे। विशेष कमरों में किसी भी व्यक्ति की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा धर्मशाला स्टेडियम में मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए दो एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इस दौरान स्टेडियम में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अपनी सेवाएं देंगे। इसमें एक ऑर्थो चिकित्सक, फार्मासिस्ट, नर्सें शामिल हैं। मैचों के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है और जिला स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। धर्मशाला अस्पताल के लिए सारी व्यवस्था एमएस डॉ. राजेश गुलेरी देखेंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 और 27 फरवरी को करीब 40 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


24 को स्टाफ कर्मियों के होंगे आरटीपीसीआर टेस्ट
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को कोविड को ध्यान में रखते हुए एचपीसीए स्टेडियम के सभी स्टाफ कर्मचारियों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए जाएंगे। इसके अलावा 25 और 26 फरवरी को भी इस कर्मियों के दोबारा से रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। विभाग ने सारी तैयारियां कर ली हैं। धर्मशाला अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए दो विशेष कमरे बनाएं हैं, जहां केवल डॉक्टर ही पीपीई किट पहनकर जा सकेंगे। इसके अलावा स्टेडियम में भी स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें तैनात रहेंगी। - डॉ. विक्रम कटोच, जिला स्वास्थ्य अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed