{"_id":"6214e32b83af4a31872ab506","slug":"india-sri-lanka-t20-air-travel-from-delhi-chandigarh-to-dharamshala-becomes-costlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-श्रीलंका टी-20: दिल्ली, चंडीगढ़ से महंगा हुआ धर्मशाला का हवाई सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-श्रीलंका टी-20: दिल्ली, चंडीगढ़ से महंगा हुआ धर्मशाला का हवाई सफर
Thu, 24 Feb 2022 11:39 AM IST
Krishan Singh
सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:39 AM IST
सार
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका टीम के बीच होने वाले टी-20 मैचों के चलते चंडीगढ़-धर्मशाला का हवाई सफर सात गुना तक महंगा हो गया है।
विज्ञापन
धर्मशाला में क्रिकेट मैच के लिए तैयारियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को होने वाले टी-20 मैचों के चलते चंडीगढ़-धर्मशाला और दिल्ली से धर्मशाला का हवाई किराया भी बढ़ गया है। आम दिनों के मुकाबले मैच के दौरान यह किराया सात गुना तक बढ़ गया है। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका टीम के बीच होने वाले टी-20 मैचों के चलते चंडीगढ़-धर्मशाला का हवाई सफर सात गुना तक महंगा हो गया है।
विज्ञापन
इस दौरान 25 फरवरी को चंडीगढ़-धर्मशाला का हवाई किराया 16,557 रुपये तक पहुंच गया है। जबकि 26 फरवरी को भी 11,359 रुपये में चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए हवाई टिकट बुक हो रही है। 27 फरवरी के लिए 14,352 रुपये तक टिकट बुक हो रही है। ऑफ सीजन और आम दिनों में चंडीगढ़ से धर्मशाला का हवाई किराया 2200 से 2400 रुपये तक रहता है।
विज्ञापन
25 को दिल्ली-धर्मशाला का किराया 23 हजार पार
25 फरवरी को राजधानी दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर भी काफी महंगा हो गया है। इस दौरान इस रूट की टिकट 23753 रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि आम दिनों में यह किराया चार से छह हजार रुपये रहता है।
विज्ञापन