फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IND vs SL 2nd T20 18th International Match Will Be Played At Dharamsala Cricket Stadium Today

IND vs SL T20: धर्मशाला में चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज, बारिश की आशंका से दर्शक फिर मायूस

Sat, 26 Feb 2022 01:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Feb 2022 01:14 PM IST
सार

एचपीसीए के सचिव सुमित कुमार ने बताया कि धर्मशाला स्टेडियम में अब तक टी-20, वनडे और टेस्ट मैचों को मिलाकर 17 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। 2010 से 2013 तक आईपील के नौ मैच भी यहां हो चुके हैं। 

विज्ञापन
IND vs SL 2nd T20 18th International Match Will Be Played At Dharamsala Cricket Stadium Today
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में चार साल और दो माह बाद शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज के दो मैच धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को होने हैं। पहला मैच लखनऊ में 24 फरवरी को खेला गया, जिसे भारत ने जीता है। धर्मशाला स्टेडियम में पिछली बार 10 दिसंबर, 2017 को भारत और श्रीलंका के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था, जिसे श्रीलंका ने जीता था। शुक्रवार को भारत और श्रीलंका की टीमें धर्मशाला पहुंच गईं। गगल एयरपोर्ट पर 12:30 बजे श्रीलंका और शाम 4:30 बजे भारत की टीम पहुंची।

विज्ञापन


धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को 18वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। वर्ष 2003 में एचपीसीए स्टेडियम में रणजी मैच शुरू होने के बाद करीब दस साल बाद 2013 में अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करने का मौका मिला था। 2013 में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच मिलने के बाद अब तक धर्मशाला में 17 मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत-श्रीलंका के बीच दो टी-20 मैच होने के बाद यह आंकड़ा 19 हो जाएगा। 
विज्ञापन


अब तक मिले 17 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 12 टी-20, चार एक दिवसीय और एक टेस्ट मैच शामिल है। धर्मशाला स्टेडियम में भारत टीम ने चार एक दिवसीय, तीन टी-20 मैच और एक टेस्ट मैच खेला है। इसमें दो टी-20 मैच बारिश के कारण धुल गए थे। इसके अलावा धर्मशाला में नौ टी-20 मैच अन्य देशों के बीच खेले गए हैं। एचपीसीए के सचिव सुमित कुमार ने बताया कि धर्मशाला स्टेडियम में अब तक टी-20, वनडे और टेस्ट मैचों को मिलाकर 17 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। 2010 से 2013 तक आईपील के नौ मैच भी यहां हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 7 बजे शुरू होगा मैच
भारत-श्रीलंका के बीच टी 20 सीरीज का दूसरा मैच शनिवार शाम 7 बजे शुरू होगा। चार साल बाद धर्मशाला में हो रहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच एक बार फिर से बारिश के साये में घिर गया है। मौसम विभाग ने रविवार को रात 11 बजे तक बारिश की संभावना जताई है। एचपीसीए के पदाधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम तक शनिवार के मैच की 95 फीसदी टिकटें बिक चुकी थीं। अगर शनिवार का मैच भी भारत ने जीता तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी। धर्मशाला की उछाल भरी पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रह सकती है। मैच में टॉस और ओस की ज्यादा अहमियत रहेगी। 
- शाम 6:30 बजे होगा टॉस
- शाम 7:00 बजे शुरू होगा मैच  
- स्टेडियम में 5:00 से 6:30 बजे तक दर्शकों को मिलेगी एंट्री  
- धर्मशाला करेगा 18वें अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी   
- टी 20 मैच होगा 10वां

स्टेडियम में पानी की बोतल, हेलमेट नहीं ले जा सकेंगे दर्शक

धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को होने वाले टी-20 सीरीज के दो मैचों के दौरान दर्शक स्टेडियम में अपने साथ पानी की बोतल भी नहीं ले जा पाएंगे। एचपीसीए प्रबंधन में दर्शकों से मैच में कुछ वस्तुओं को साथ न लाने की एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान बोतल, माचिस, धातु के डिब्बे, संगीत यंत्र, ज्वलनशील पदार्थ, हेड फोन, चार्जर और बिजली के यंत्रों को दर्शक साथ नहीं ले जा सकेंगे।

हानिकारक गैरकानूनी और खतरनाक वस्तुएं, पटाखे, हथियार और हेलमेट को भी स्टेडियम में ले जाने पर रोक रहेगी। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने मैच देखने आने वाले दर्शकों से अपील की है कि वह अपने साथ किसी तरह की वस्तु न लाएं, जिन्हें स्टेडियम में ले जाने पर प्रतिबंधित किया गया है। तप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती होगी।

साढ़े छह बजे तक ही मिलेगी एंट्री
स्टेडियम में भारत-श्रीलंका के मध्य मैच सांय सात बजे आरंभ होगा। इस दौरान दर्शकों के लिए प्रवेश द्वार साढ़े छह बजे तक ही खुले रहेंगे। इसी बीच दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री करनी होगी। 

कुछ इस तरह होगी पार्किंग की व्यवस्था
सकोह की तरफ से आने वाली छोटी गाड़ियों के लिए पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बड़े वाहन सवारियों को वार मेमोरियल के पास उतारकर जोरावर स्टेडियम के पास पार्क होंगे। वहीं दोपहिया वाहनों के लिए डीआईजी दफ्तर के साथ लगते मैदान में पार्किंग का स्थान चिन्हित किया गया है। 

कोताबाली बाजार की तरफ से आने वाली गाड़ियां
भागसूनाग और कोतवाली बाजार से आने वाली गाड़ियों के लिए हनुमान मंदिर के सामने मिनी सचिवालय की पार्किंग  चिन्हित की गई है। इस दौरान दोपहिया वाहन और छोटे वाहन जो पुलिस ग्राउंड और डीआईजी दफ्तर के साथ लगते मैदान में आएंगे। उनके लिए केसीसी बैंक से क्रिकेट स्टेडियम की तरफ जाने वाला रास्ता निर्धारित किया गया है।

पालमपुर की तरफ से आने वाले वाहन
पालमपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों के लिए जोरावर स्टेडियम में पार्किंग का स्थान निर्धारित किया गया है। यहां से आने वाले दर्शकों को शटल बस सेवा से वार मेमोरियल के पास उतारा जाएगा। इसके अलावा एक शटल बस सेवा शीला चौक के पास उपलब्ध रहेगी। पालमपुर से आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान दाडी ग्राउंड चिन्हित किया गया है। 

साई पार्किंग में खड़े होंगे पास वाले वाहन 
साई पार्किंग वाले वाहन जिन्हें एचपीसीए की ओर से पास आवंटित किए गए हैं। वे केसीसी बैंक और हनुमान मंदिर वाला रास्ता नहीं अपनाएंगे और निर्धारित मार्ग से ही अपना वाहन ले जाएंगे। वहीं, जिन वाहनों पर वीवीआईपी पास वाला स्टीकर नहीं लगा होगा, उन्हें इस मार्ग से प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इन वाहनों को पुलिस मैदान और मिनी सचिवालय की पार्किंग में ही पार्क करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed