{"_id":"62036737d8c6bf26c230e580","slug":"india-sri-lanka-cricket-match-if-rain-does-not-disturb-hpca-will-conduct-havan-first-in-indrunag-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-श्रीलंका किक्रेट मैच: बारिश का न पड़े खलल, इंद्रुनाग मंदिर में पहले हवन करवाएगा एचपीसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-श्रीलंका किक्रेट मैच: बारिश का न पड़े खलल, इंद्रुनाग मंदिर में पहले हवन करवाएगा एचपीसीए
Wed, 09 Feb 2022 12:35 PM IST
Krishan Singh
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:35 PM IST
सार
बारिश के कारण 2019 और 2020 में धर्मशाला स्टेडियम में दो मैच बारिश के कारण धुल चुके हैं। इस बार एचपीसीए बारिश के देवता इंद्रुनाग की पूजा-अर्चना कर साफ मौसम की कामना करेगी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच प्रस्तावित टी-20 मैच में बारिश का खलल न पड़े, इसके लिए एचपीसीए पदाधिकारी बारिश के देवता माने जाने वाले इंद्रुनाग को मनाएंगे। 12 फरवरी को खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में विशेष पूजा की जाएगी। पूजा के बाद भंडारा होगा।
विज्ञापन
मंदिर में 12 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे और हवन करने के बाद दोपहर को क्रिकेट स्टेडियम में मैच की तैयारियों को लेकर एचपीसीए निदेशकों और मैच के बनाई गई कमेटियों की विशेष बैठक भी होगी। बीसीसीआई फरवरी माह के अंत में 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला स्टेडियम में भारत-श्रीलंका के बीच दो टी-20 मैच करवाने पर विचार कर रही है। इस बार बारिश न हो, इसके लिए एचपीसीए यह पूजा करवाएगा।
विज्ञापन
2019 और 2020 में धुल हो चुके हैं दो मैच
बारिश के कारण 2019 और 2020 में धर्मशाला स्टेडियम में दो मैच बारिश के कारण धुल चुके हैं। इस बार एचपीसीए बारिश के देवता इंद्रुनाग की पूजा-अर्चना कर साफ मौसम की कामना करेगी।
विज्ञापन
एचपीसीए के सचिव सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि धर्मशाला में होने वाले भारत-श्रीलंका मैच के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। एचपीसीए के पदाधिकारी और सदस्य 12 जनवरी को खनियारा इंद्रुनाग मंदिर विशेष पूजा करेंगे।