फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India South Africa match will be played on new grass at Dharamshala International Cricket Stadium

Himachal: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में नई घास पर होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का मैच

Fri, 08 Aug 2025 12:57 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Aug 2025 12:57 PM IST
सार

 आने वाले दिनों कुछ दिनों में पुरानी मिक्स घास को उखाड़कर राई घास का बीज डाला जाएगा जोकि 22 से 25 दिनों के बीच उगना शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
India South Africa match will be played on new grass at Dharamshala International Cricket Stadium
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दिसंबर में होने वाला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 नई घास पर खेला जाएगा। इसके लिए क्रिकेट स्टेडियम में लगी मिक्स घास को उखाड़कर अब इसमें सर्दियों में लगने वाले राई घास को लगाया जाएगा। इसके लिए एचपीसीए ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आने वाले दिनों कुछ दिनों में पुरानी मिक्स घास को उखाड़कर राई घास का बीज डाला जाएगा जोकि 22 से 25 दिनों के बीच उगना शुरू हो जाएगी। अभी तीन साल पहले ही धर्मशाला स्टेडियम की आउटफील्ड को उखाड़कर नया एडवांस सब एयर सिस्टम स्थापित किया गया था।

विज्ञापन


वहीं इसके साथ ही स्टेडियम में सर्दियों में राई घास लगाई थी। इसके बाद बरमूडा घास का बीज भी डाला गया था। अब स्टेडियम में वर्तमान में मिक्स घास के कारण इसमें खराब घास भी निकलने लगी थी। इसके बाद एचपीसीए ने स्टेडियम में नई घास लगाने का फैसला लिया है। स्टेडियम की आउटफील्ड में नई घास की बीज डालने के लिए मैदान से पुरानी घास का उखाड़ने का काम जोरों चला है। आने वाले एक सप्ताह के अंदर मैदान की आउटफील्ड से पुरानी घास हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसमें राई ग्रास का बीज डाला जाएगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम की आउटफील्ड से पुरानी घास को उखाड़कर नई राई ग्रास लगाई जाएगी। इसके लिए काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में पहले भी राई ग्रास का उपयोग किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed