{"_id":"5eaf01c395d36035f41a6347","slug":"india-post-employees-giving-social-security-pension-at-home-in-snowfall-in-keylong-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ में पैदल घर-द्वार पहुंच पेंशन बांट रहे डाक कर्मी, केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर सराहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ में पैदल घर-द्वार पहुंच पेंशन बांट रहे डाक कर्मी, केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर सराहा काम
Sun, 03 May 2020 11:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन और बर्फबारी के बीच भी जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में डाक कर्मी पैदल घर-द्वार पहुंचकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन बांट रहे हैं। बर्फबारी और कड़ाके की ठंड की चुनौती के बावजूद डाक कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। घाटी में कई ऐसे इलाके भी हैं, जहां अभी भी एक से दो फीट तक बर्फ जमी हुई है। डाक कर्मी पैदल ही दुर्गम गांवों में पहुंच कर आधार भुगतान प्रणाली के तहत लोगों के घर पहुंच कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने रविवार को अपने ट्वीट में बर्फ से घिरे लाहौल-स्पीति में भारी चुनौतियों के बीच आधार भुगतान प्रणाली के जरिये घर-घर जाकर जनता को सहूलियत प्रदान करने पर डाक विभाग की तारीफ की है। केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के बाद डाक कर्मियों का हौसला बढ़ा है। सीमित संसाधनों के बीच घाटी में डाक विभाग जनता को सुचारु सेवा मुहैया करवाने में प्रयासरत है। लेकिन घाटी की ढुलमुल दूरसंचार सेवा के कारण कर्मचारियों को आधार भुगतान प्रणाली जैसे ऑनलाइन कामकाज निपटाने में दिक्कतें भी आ रही हैं।
विज्ञापन
केलांग में तैनात पोस्ट मास्टर फुंचोग सोनम ने कहा कि घाटी में लॉकडाउन के बीच अभी तक करीब 200 लोगों को उनके घर-घर जाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान किया गया है। इस दौरान डाक कर्मियों को कड़ाके की ठंड के बीच बर्फ में पैदल कई किमी का सफर तय करना पड़ा। पोस्ट मास्टर फुंचोग सोनम का कहना है कि केलांग मुख्य डाकघर में अगर वी सेट की व्यवस्था हो जाए तो काम में और रफ्तार आएगी।
विज्ञापन