{"_id":"5eeb87300a9cd80c6f7b2bb9","slug":"india-china-clash-himachal-s-soldier-injured-in-violent-clash-between-two-armies","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-China Clash: गलवां में लड़े हिमाचल के सैनिक की सूचना नहीं मिलने पर परिजन चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-China Clash: गलवां में लड़े हिमाचल के सैनिक की सूचना नहीं मिलने पर परिजन चिंतित
Thu, 18 Jun 2020 10:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
जवान सर्वजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप गलवां में चीनी सेना से लड़ाई में शामिल ऊना के सैनिक सर्वजीत की सूचना न मिलने पर परिवार वालों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। परिवार वालों को सर्वजीत के साथी जवान ने उसके घायल होने की जानकारी दी है। इस झड़प के बाद जवान किस हालत में है और उसे कहां भर्ती कराया है, इसकी परिजनों को सेना से कोई सूचना नहीं मिली है, जिससे परिवार वाले परेशान हैं।
विज्ञापन
25 वर्षीय जवान सर्वजीत सिंह 3 पंजाब के अल्फा कंपनी में सेवारत हैं। हालांकि गुरुवार को प्रशासन की ओर से एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल ने सैनिक के घर जाकर परिजनों से बात की और सैन्य अथॉरिटी से बात कर सर्वजीत का पता लगाने का आश्वासन दिया है। सर्वजीत के पिता सेवानिवृत हवलदार सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें अफसोस है कि सेना के किसी भी अधिकारी ने उन्हें आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
सर्वजीत की पत्नी रमा देवी ने कहा कि उनकी पति से 27 मई को अंतिम बार बात हुई थी। तब वह गलवां की ओर कूच कर रहे थे। सर्वजीत के पिता ने बताया कि इससे पहले उनके बेटे की ग्लेशियर प्वाइंट पर ड्यूटी थी। डेढ़ साल से वह छुट्टी नहीं आया। बहू को माइग्रेन की समस्या है। इसके चलते उसका ऑपरेशन होना है। वह बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
हम आर्मी अथॉरिटी से बात करने का प्रयास कर रहे हैं। जैसे ही कोई बात होती है या कोई सूचना आती है, परिवार को जानकारी दी जाएगी। -संदीप कुमार, उपायुक्त ऊना