{"_id":"63ce74058ae9fa54a000e496","slug":"india-australia-test-20th-international-cricket-match-will-be-played-in-dharamshala-on-march-1-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Australia Test match: 20वें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए तैयार हो रहा धर्मशाला स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India Australia Test match: 20वें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए तैयार हो रहा धर्मशाला स्टेडियम
Tue, 24 Jan 2023 09:18 PM IST
Krishan Singh
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:18 PM IST
सार
वर्ष 2003 में स्टेडियम में रणजी मैच शुरू होने के बाद करीब दस साल बाद धर्मशाला को 2013 में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला था। 27 जनवरी 2013 को धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया था।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 1 मार्च से 5 मार्च तक 20वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्ष 2003 में स्टेडियम में रणजी मैच शुरू होने के बाद करीब दस साल बाद धर्मशाला को 2013 में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला था। 27 जनवरी 2013 को धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया था। अब तक धर्मशाला में 19 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। 19 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 मैच टी-20, चार एक दिवसीय और एक टेस्ट मैच शामिल है।
विज्ञापन
वहीं, धर्मशाला में भारतीय टीम ने चार एक दिवसीय, पांच टी-20 मैच और एक टेस्ट मैच खेला है। इनमें दो टी-20 मैच बारिश के कारण धुल गए थे। जबकि नौ टी-20 मैच अन्य देशों के बीच खेले गए हैं। एचपीसीए सचिव अवनीश ने बताया कि धर्मशाला में अब तक टी-20, वनडे और टेस्ट मैच को मिलाकर 19 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच भी शामिल है। जबकि दूसरा टेस्ट मैच एक मार्च से भारत-आस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 से 2013 तक आईपीएल के नौ मैच भी खेले जा चुके हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला स्टेडियम में कब कौन मैच हुआ
टेस्ट मैच टीमें
25 मार्च 2017 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
एक दिवसीय मैच
1. 27 जनवरी 2013 भारत बनाम इंग्लैंड
2. 17 अक्तूबर 2014 भारत बनाम वेस्टइंडीज
3. 16 अक्तूबर 2016 भारत बनाम न्यूजीलैंड
4. 10 दिसंबर 2017 भारत बनाम श्रीलंका
टी-20 मैच
1 2 अक्तूबर 2015 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
2 9 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम नीदरलैंड (टी-20 विश्व कप)
3 9 मार्च 2016 आयरलैंड बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
4 11 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम आयरलैंड (टी-20 विश्व कप)
5 11 मार्च 2016 नीदरलैंड बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
6 13 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
7 13 मार्च 2016 आयरलैंड बनाम नीदरलैंड (टी-20 विश्व कप)
8 18 मार्च 2016 आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (टी-20 विश्व कप)
9 15 सितंबर 2019 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैच रद्द)
10 12 मार्च 2020 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैच रद्द)
11. 26 फरवरी 2022 भारत बनाम श्रीलंका
12. 27 फरवरी 2022 भारत बनाम श्रीलंका
महिला (टी-20 विश्व कप) के मैच
1. 22 मार्च 2016 भारत बनाम इंग्लैंड
2. 24 मार्च 2016 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज