फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Independence Day Employees and pensioners hope for release of dearness allowance on 15th August

Independence Day 2024: हिमाचल के कर्मचारी-पेंशनरों को 15 अगस्त पर महंगाई भत्ता जारी होने की आस

Tue, 13 Aug 2024 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Aug 2024 06:08 PM IST
सार

प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को 15 अगस्त के मौके पर महंगाई भत्ता जारी होने की आस है। 

विज्ञापन
Independence Day Employees and pensioners hope for release of dearness allowance on 15th August
कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की आस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को 15 अगस्त के मौके पर महंगाई भत्ता जारी होने की आस है। कांगड़ा के देहरा में गुरुवार को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से विधायक चुनी गई हैं। विधानसभा उपचुनाव के दौरान ही देहरा में समारोह का ऐलान हो गया था। इसी कड़ी में समारोह के लिए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा सहित प्रदेश के कई आला अधिकारी बुधवार दोपहर से देहरा में डेरा डाल देंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू का भी बुधवार शाम को ही शिमला से रवाना होने का कार्यक्रम है। प्रदेश सरकार ने मार्च 2024 में कर्मचारियों और पेंशनरों को चार फीसदी महंगाई भत्ता जारी किया है।

विज्ञापन


मई 2024 में मिलने वाले अप्रैल के वेतन में महंगाई भत्ते को नकद दिया गया है। अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते समय सुक्खू सरकार ने दो लाख कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से नए वेतनमान का एरियर देने और करीब साढ़े तीन लाख कर्मियों-पेंशनरों को चार फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा की थी। मार्च में चार फीसदी महंगाई भत्ता जारी होने पर भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। इसी कड़ी में अब 15 अगस्त को भी प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को चार फीसदी महंगाई भत्ता जारी होने की आस है। उधर, उच्च अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुछ नई योजनाओं की घोषणा होगी। समाज के सभी वर्गों को मुख्यमंत्री की ओर से कुछ न कुछ तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed