फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IND-PAK Tension: Missile fragments found in Behadbhated village of Una, drone debris found in Mazra of Damtal

IND-PAK Tension: ऊना के वेहड़ा और कांगड़ा के ज्वाली में गिरे मिसाइल के टुकड़े, डमटाल में ड्रोन का मलबा

Sat, 10 May 2025 08:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 May 2025 08:40 PM IST
सार

पठानकोट से सटे डमटाल थाना क्षेत्र के जंगल में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के शीशे टूट गए।

विज्ञापन
IND-PAK Tension:  Missile fragments found in Behadbhated village of Una, drone debris found in Mazra of Damtal
बेहड़भटेड़ गांव में मिले मिसाइल के टुकड़े, डमटाल के माजरा में ड्रोन का मलबा - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत पर हमले की हिमाकत कर रहे पाकिस्तान की आसमान में ध्वस्त की गईं मिसाइलों के टुकड़े हिमाचल के कांगड़ा और ऊना में आकर गिरे। पठानकोट से सटे डमटाल थाना क्षेत्र के जंगल में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के शीशे टूट गए। कुछ मकानों में दरारें भी आ गईं। धमाके के बाद शीशे टूटने से एक बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सहित एसपी नूरपुर अशोक रत्न और सेना ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर कर जांच की। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: India Pakistan Tension: पुंछ में हिमाचल के सूबेदार मेजर पवन जरियाल बलिदान, दो महीने बाद होने थे सेवानिवृत्त





माजरा में ड्रोन के टुकड़े गिरे
शनिवार सुबह ही इंदौरा के माजरा में पठानकोट एयरबेस के पास मिसाइल के अवशेष मिलने के बाद दोपहर को डमटाल में धमाका होने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं धुएं का गुब्बार दूर तक देखा गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले कांगड़ा के जवाली व इंदौरा और ऊना में चिंतपूर्णी शक्तिपीठ से करीब 10 किलोमीटर दूर बेहड़ गांव में शुक्रवार देर रात 1:30 बजे तेज रोशनी के साथ धमाका हुआ और मिसाइल के टुकड़े बेहड़ भटेड़ के जंगल में आकर गिरे।

https://www.amarujala.com/video/himachal-pradesh/una/video-pieces-of-destroyed-missile-fell-in-the-fields-in-vehra-village-local-mla-dsp-adm-inspected-2025-05-10

ज्वाली में तीन जगह गिरे मिसाइल के टुकड़े
जवाली और इंदौरा उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में मिसाइलों के टुकड़े गिरने के बाद सेना एवं पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्हें कब्जे में लिया गया। जवाली विधानसभा क्षेत्र के सिद्धाथा क्षेत्र के चबुआं, आंबल पंचायत के भलेरा गांव और कोटला के भेड़खड्ड के समीप सुजनता गांव में भी टुकड़े मिले। इंदौरा के माजरा गांव के पास भी ड्रोन के अवशेष मिले हैं।






राज्य सरकार किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को दोपहर करीब एक बजे सचिवालय में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक निर्देश जारी कर आश्वासन दिया कि राज्य सरकार गहनता से स्थिति की निगरानी कर रही है। राज्य सरकार हर स्तर पर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने राज्य के कुछ क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों का मलबा मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed