फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India Pakistan Tension: Himachal's Subedar Major Pawan Jariyal martyred in Poonch, was to retire after two mo

India Pakistan Tension: पुंछ में हिमाचल के सूबेदार मेजर पवन जरियाल बलिदान, दो महीने बाद थी सेवानिवृत्ति

Sat, 10 May 2025 08:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 May 2025 08:47 PM IST
सार

सूबेदार मेजर पवन जरियाल (48) पुत्र गरजो सिंह बलिदान हो गए हैं। सेना की तरफ से सुबह ही परिवार को इस घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
India Pakistan Tension: Himachal's Subedar Major Pawan Jariyal martyred in Poonch, was to retire after two mo
बलिदानी सूबेदार मेजर पवन जरियाल (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर के सिहोलपुरी जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में शनिवार सुबह पाकिस्तानी गोलीबारी में जिला कांगड़ा के शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन जरियाल बलिदान हो गए। सिहोलपुरी के रहने वाले 48 वर्षीय पवन 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। सुबह करीब साढ़े 7 बजे पाकिस्तानी गोलीबारी का सामना करते हुए देश के लिए बलिदान हुए पवन के बुजुर्ग पिता गरज सिंह ने कहा, उन्हें फख्र है कि उनका बेटा देश की सुरक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ। पवन दो माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। बलिदानी पवन की पार्थिव देह को पुंछ से राजोरी ले जाया गया है, औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सड़क मार्ग से शाहपुर लाई जाएगी।निवासी सूबेदार मेजर पवन जरियाल (48) पुत्र गरजो सिंह बलिदान हो गए हैं। बलिदानी सैनिक पवन सीमा पर तैनात थे। सेना की तरफ से बलिदानी के परिवार को इस घटना की फौरी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

India Pakistan Tension: Himachal's Subedar Major Pawan Jariyal martyred in Poonch, was to retire after two mo
बलिदानी सूबेदार मेजर पवन जरियाल (फाइल) - फोटो : संवाद

 कल पहुंचेगी बलिदानी की पार्थिव देह
कांगड़ा जिला के शाहपुर में सिहोलपुरी के सूबेदार मेजर पवन जरियाल के बलिदान की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी बलिदानी के घर पहुंच गए। रविवार या सोमवार को राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। बलिदानी पवन कुमार अपने पीछे बुजुर्ग पिता गरज सिंह, माता, पत्नी सुषमा देवी, पुत्र अभिषेक कुमार और पुत्री अनामिका को छोड़ गए हैं। उनका बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि बेटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने की बलिदानी के पिता से बात
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बलिदानी के पिता सेवानिवृत्त हवलदार गरज सिंह से फोन पर बात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि देश की एकता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए यह सर्वोच्च बलिदान है। कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
 

विज्ञापन

सूबेदार मेजर पवन की शहादत पर मुकेश ने जताया शोक
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। जिला कांगड़ा के शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। सैन्य परिवार से संबंध रखने वाले 25 पंजाब रेजीमेंट के सूबेदार मेजर पवन ने सीमावर्ती राजौरी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से की जा रही भारी गोलीबारी के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उपमु ख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र ऐसे वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। 

हिमाचल के लाल की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन : जयराम
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लाल सूबेदार मेजर पवन कुमार जरयाल की शहादत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सूबेदार मेजर पवन कुमार की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान की गाथा हमेशा याद रखी जाएगी। हिमाचल समेत संपूर्ण राष्ट्र को उन पर गर्व है। अमर बलिदानी सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
 

जयराम ठाकुर ने कहा कि धन्य हैं ऐसे माता-पिता और उनकी बलिदानी संतान। जयराम ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा यह लड़ाई हम पर थोपी गई है। हमारे बेकसूर लोगों को मारने का जो पाप पाकिस्तान ने किया है उसकी उन्हें सजा मिल रही है। पाकिस्तान अब पूरी दुनिया में बेनकाब हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के सौ किलोमीटर अंदर हमला करके पाकिस्तान के टॉप आतंकियों को भारत ने ढेर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed