फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   incident in una : leopard died after attack

ये क्या! हमले के बाद खुद भी मर गया तेंदुआ

Mon, 02 Jun 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थानाकलां (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, थानाकलां (ऊना) Updated Mon, 02 Jun 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
incident in una : leopard died after attack

मंदली पंचायत के दलेहड़ी में सोमवार दोपहर तेंदुए ने हमला कर एक बुजुर्ग को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। तेंदुए के चंगुल से व्यक्ति को बचाते-बचाते चार लोगों को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। तेंदुए के हमले के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। हमले के बाद तेंदुआ एक पशुशाला के अंदर घुस गया।
विज्ञापन


लेकिन जब वन विभाग की टीमें पिंजरा लेकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पहुंची तो तेंदुआ पशुशाला में मृत पाया गया। वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंदली के दलेहड़ी निवासी किशन सिंह सोमवार दोपहर अपने पशुओं को घास डालने पशुशाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

किशन सिंह की चीखो पुकार सुन अन्य लोग भी घटनास्थल की ओर भागे तो तेंदुआ लोगों पर झपट पड़ा, जिससे चार लोगों को खरोंचें आई हैं। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद किशन सिंह को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया।

हमले के बाद तेंदुआ सीधे उनकी पशुशाला में जा घुसा। इससे लोगों में देर शाम तक दहशत का माहौल बना रहा। इसके बाद घटनास्थल के आसपास के ग्रामीण भी मौके पर लाठियां लेकर पहुंच गए थे।

आनन-फानन में लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग ने पिंजरा मंगवाया।


लेकिन जब उसे पकड़ने के लिए गए तो पशुशाला में तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। तेंदुए की गर्दन पर घाव का निशान था, जिसमें कीड़े भी पड़ चुके थे।

उधर, डीएफओ आरके डोगरा का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए दलेहड़ी में विभाग की टीम टीम भेजी थी, जहां तेंदुए को मृत पाया गया है।

उन्होंने बताया कि तेंदुए का पोस्टमार्टम भी करवाया जाएगा। डोगरा ने बताया कि घायल व्यक्ति को विभाग की ओर से पांच हजार रुपये की फौरी सहायता राशि दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed