फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inauguration of works worth Rs 1.5 crore in Thachi area

Shimla News: थाची क्षेत्र में डेढ़ करोड़ के कार्यों के उद्घाटन

Thu, 23 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of works worth Rs 1.5 crore in Thachi area
मंत्री विक्रमादित्य ने समर्पित कीं परियोजनाएं
विज्ञापन

थाची-रेहाना सड़क पर 1.13 करोड़ से बने पुल का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण के थाची क्षेत्र में वीरवार को करीब डेढ़ करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों के उद्घाटन किए।

उन्होंने थाची पंचायत में थाची-रेहाना सड़क पर 1.13 करोड़ रुपये से निर्मित पुल, 20 लाख से निर्मित पंचायत सामुदायिक भवन थाची, 10 लाख से बने सामुदायिक केंद्र शालीघाट का लोकापर्ण किया। इसके अलावा 13 लाख से निर्मित शाहली से नलाओं एंबुलेंस सड़क का शुभारंभ किया। इसके बाद थाची में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर गांव को सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। सरकार के निर्णयानुसार अब नई सड़क के निर्माण के लिए राजस्व दस्तावेज लोक निर्माण विभाग के नाम करने की जिम्मेवारी पंचायत प्रतिनिधियों की होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबका साथ–सबका विकास करना सरकार की प्रतिबद्धता है और इसी उद्देश्य के साथ पूरे प्रदेश का समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि दो वर्षों के दौरान शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के लिए 350 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। कहा कि दाढ़गी जोन में करीब 40 करोड़ के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, इनमें 5.50 करोड़ शिमला-मढ़ोड़घाट सड़क का विस्तार किया जा रहा है। मांदरी-देलग सड़क, बघार रुगनाला सड़क और धामी से थाची सड़क को भी अपग्रेड किया जा रहा है। थाची से रेहाना संपर्क सड़क को पक्का करने के लिए कार्य योजना तैयार कर गर्मियों में इसे पक्का किया जाएगा। उन्होंने थाची में कोऑपरेटिव बैंक की शाखा खोलने और अस्थायी रूप से कृषि विक्रय केंद्र खोलने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि थाची पंचायत के सामुदायिक भवन के ऊपरी मंजिल पर एक बड़ा हॉल बनेगा। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र थाची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने का आश्वासन भी दिया। कहा कि 105 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही घरोग घंडल उठाऊ पेयजल योजना से छूटे गांवों के लिए अलग से कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष बसंतपुर ब्लॉक कर्मचंद, उपाध्यक्ष प्रकाश कमल, पंचायत समिति अध्यक्ष टुटू ब्लॉक सरोज शर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत सुन्नी प्रदीप शर्मा, निदेशक एपीएमसी प्रदीप वर्मा, राज्य कांग्रेस महासचिव चंद्रशेखर शर्मा, पार्टी प्रभारी मुकुल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला ठाकुर, अरुण ठाकुर, अधिवक्ता प्रदीप वर्मा, एसडीएम कविता ठाकुर, बीडीओ स्पर्श शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश अग्रवाल, अधिशासी अभियंता आईपीएच कपिल, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड जयचंद, पंचायत समिति सदस्य लोकचंद ठाकुर, योगराज, मधु एवं फूलवती, थाची की प्रधान लाजवंती, उपप्रधान मनोहर लाल वर्मा, सहित नेहरा, चलाहल, कोटला, देवनगर, चनावग पंचायत के प्रधान एवं अन्य समस्त पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article